लाइव न्यूज़ :

प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने बोला हमला, कहा- यह उनकी सोचने की शक्ति है

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 22, 2019 13:49 IST

असदुद्दीन ओवैसी ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान को लेकर कहा है कि मैं बिल्कुल भी आश्चर्यचकित नहीं हैं, न ही मैं इस अप्रिय बयान से हैरान हूं, वह ऐसा इसलिए कहती है क्योंकि उनकी यह सोचने की शक्ति है।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के विवादित बयान को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हमला बोला है। पज्ञा ने बीते दिन कहा था कि वह नाली एवं शौचालय साफ करने के लिए सांसद नहीं बनीं हैं। 

भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के विवादित बयान को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हमला बोला है। प्रज्ञा ठाकुर को उन्होंने भारत में हो रहे जाति और वर्ग के भेदभाव को मानने वाला बताया है। बता दें कि पज्ञा ने बीते दिन कहा था कि वह नाली एवं शौचालय साफ करने के लिए सांसद नहीं बनीं हैं। 

असदुद्दीन ओवैसी ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान को लेकर कहा है कि मैं बिल्कुल भी आश्चर्यचकित नहीं हैं, न ही मैं इस अप्रिय बयान से हैरान हूं, वह ऐसा इसलिए कहती है क्योंकि उनकी यह सोचने की शक्ति है। वह भारत में हो रहे जाति और वर्ग के भेदभाव में विश्वास रखती हैं। 

आगे उन्होंने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर यह भी स्पष्ट रूप से बताती हैं कि जातियों में जिस तरह का काम परिभाषित किया है, उसे जारी रखना चाहिए। उन्होने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। और तो और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का खुलकर विरोध किया है। गौरतलब है कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने दो अक्टूबर 2014 को देश भर में एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी। इसके तहत मोदी ने स्वयं झाड़ू उठाई थी। इसके बाद कई नेताओं, अभिनेताओं और जिलाधिकारियों सहित कई हस्तियों ने भी इस सफाई अभियान में भाग लिया। कुछ ने तो नालियां तक साफ कीं। प्रज्ञा का यह बयान इस सफाई अभियान के खिलाफ माना जा रहा है।

सीहोर में रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पज्ञा ठाकुर ने कहा था कि आपको (आमजन) एक फोन नंबर सहजता से मिल गया और आपने (मुझे) लगा दिया। हम किस परिस्थिति में हैं? क्या कर रहे हैं? संसद सत्र के बाद उन चीजों को क्रियान्वित करने के लिए हम यहां रहेंगे। आपकी सुनेंगे। जो भी समस्या है हम वहां जाकर समाधान कराएंगे। जो धनराशि हमको मिलेगी, आप लोगों के लिए मिलती है, खर्च आप लोगों पर ही करना है। यही होना है ना। तो ध्यान रखो, हम नाली साफ करने के लिए नहीं बने हैं। ठीक है ना। हम आपके शौचालय साफ करने के लिए बिल्कुल नहीं बनाए गए हैं। हम जिस काम के लिए बनाए गए हैं, वह काम हम ईमानदारी से करेंगे। यह हमारा पहले भी कहना था, आज भी कहना है और आगे भी कहेंगे।

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरअसदुद्दीन ओवैसीभोपालमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो