लाइव न्यूज़ :

पद्मावत विवाद: ओवैसी बोले- कहां गया पीएम मोदी का 56 इंच का सीना

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 25, 2018 15:51 IST

पद्मावत हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषा में देशभर के 7000 स्क्रीनों पर एकसाथ रिलीज हो चुकी है लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Open in App

संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावत रिलीज हो चुकी है। इसके बावजूद देश भर में फिल्म को लेकर करणी सेना और कुछ राजपूत संगठनों का विवाद जारी है। वहीं इस मामले में राजनीतिक पार्टियां भी बयानबाजी करने लगी है। ताजा उदारहण ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का है। इन्होंने पद्मावती का विरोध करते हुए कहा कि भाजपा की 'पकौड़ा' राजनीति के अलावा कुछ नहीं है। पीएम और उनकी पार्टी ने उन लोगों के सामने विनम्रतापूर्वक सरेंडर कर दिया है, जो विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके पास सिर्फ मुस्लिमों के लिए 56 इंच की छाती है।

यह भी पढ़ें- एक थप्पड़ से शुरू हुआ था पद्मावत पर विवाद, आज जल रहा है देश  

इससे पहले भी ओवैसी ने पद्मावत को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंनें कहा था कि पद्मावत फिल्‍म के विरोध में राजपूतों के विरोध के बाद सरकार को एक कमेटी का गठन करना पड़ा। कमेटी की सिफारिशों के बाद फिल्‍म के नाम में तब्‍दीली की गई और कई सीनों को हटा दिया गया। देश की आबादी में राजपूतों की आबादी महज 4 प्रतिशत है। यह उनकी ताकत ही है कि सरकार को उनकी मांगों के सामने झुकना पड़ा है। इसकी तुलना में मुस्लिमों की आबादी 14 प्रतिशत है लेकिन वह बेबस हैं। ओवैसी के मुताबिक सरकार उनको( मुस्लिम समाज) नजरअंदाज करते हुए मनमाने तरीके से तीन तलाक पर कानून बना रही है। इस मामले में मुस्लिमों के पक्ष को सुनने के लिए कोई कमेटी का गठन नहीं किया गया था। लेकिन फिर भी मुस्लिमों ने देश के कानून का मान रखा है। 

यह भी पढ़ें- पद्मावत-तीन तलाक: तो क्या मुसलमान सुप्रीम कोर्ट और कानून का करते हैं राजपूतों से ज्यादा सम्मान

बता दें कि पद्मावत हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषा में देशभर के 7000 स्क्रीनों पर एकसाथ रिलीज हो चुकी है लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म रिलीज होने के विरोध में करणी सेना ने आज देश बंद की अपील की है। देशभर में हिंसा को देखते हुए मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान और गोवा में सिनेमाघर के मालिकों ने फिल्म नहीं दिखाने का निर्णय लिया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने साफ कह दिया है कि देश के हर कोने में रिलीज होगी। फिल्म को पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने भी हरी झंडी दे दी है।

टॅग्स :पद्मावतपद्मावतीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारतएआईएमआईएम एक आतंकवादी संगठन?, मंत्री नितेश राणे ने कहा-ओसामा बिन लादेन और असदुद्दीन ओवैसी में कोई अंतर नहीं, महाराष्ट्र में राजनीति तेज, वीडियो

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारत अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह