लाइव न्यूज़ :

Ram Temple: 'क्या मैं बाबर, जिन्ना-औरंगजेब का प्रवक्ता हूं', संसद में बोले सांसद असदुद्दीन ओवैसी

By धीरज मिश्रा | Updated: February 10, 2024 16:03 IST

Asaduddin Owaisi: लोकसभा में राम मंदिर पर चर्चा के दौरान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 'क्या मैं बाबर, जिन्ना-औरंगजेब का प्रवक्ता हूं'।

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन औवेसी ने कहा, 'क्या मैं बाबर, जिन्ना-औरंगजेब का प्रवक्ता हूं'क्या यह मोदी सरकार एक मजहब की सरकार हैक्या मोदी सरकार हिन्दुत्व की सरकार है

Asaduddin Owaisi: लोकसभा में राम मंदिर पर चर्चा के दौरान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 'क्या मैं बाबर, जिन्ना-औरंगजेब का प्रवक्ता हूं'। क्या यह मोदी सरकार एक मजहब की सरकार है। उन्होंने कहा कि क्या मोदी सरकार हिन्दुत्व की सरकार है।

ऐसा करके आप देश के 17 करोड़ मुसलमान को क्या संदेश दे रहे हैं। ओवैसी ने कहा कि क्या देश का कोई मजहब है। मेरी नजर में देश का कोई मजहब नहीं है। उन्होंने इस दौरान बाबरी मस्जिद का जिक्र किया। ओवैसी ने कहा कि बाबरी मस्जिद जिंदाबाद, बाबरी मस्जिद जिंदाबाद... मस्जिद थी, है और रहेगी।

22 जनवरी को आपने क्या मैसेज दिया

ओवैसी ने कहा कि मैं राम की इज्जत करता हूं। लेकिन, अयोध्या में जो 22 जनवरी को हुआ। पूरे देश में ऐसा माहौल बनाया गया कि एक धर्म ने दूसरे धर्म पर जीत हासिल कर ली। इससे आप मुसलमानों को क्या संदेश देना चाहते हो। तुम जीत गए हम हार गए। ओवैसी ने कहा कि 1992, 2019,  2022 में मुसलमानों सिर्फ धोखा ही मिला है। 

हमसे बाबर के बारे में पूछते हो

जिस वक्त संसद में ओवैसी बोल रहे थे। उस दौरान भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने उनसे पूछा कि क्या आप बाबर को आक्रमणकारी मानते हैं। इस पर ओवैसी बोले कि मुझसे बाबर के बारे में पूछते हो, सुभाषचंद्र बोस, जवाहरलाल नेहरू के बारे में नहीं पूछते। उन्होंने कहा कि निशिकांत मेरा समय खराब कर रहा है। मैं बस इतना कहूंगा कि नाथूराम से नफरत करता हूं

क्योंकि उसने महात्मा गांधी की हत्या की थी जिसके अंतिम शब्द 'हे राम' थे। बताते चले कि संसद में राम मंदिर को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर सभी सांसद अपनी अपनी तरह से बोल रहे थे। इसी प्रस्ताव के तहत ओवैसी बोल रहे थे। हालांकि, उनके संबोधन के दौरान भाजपा सांसद बीच बीच में उन्हें कुछ सवाल जरूर पूछते दिखे।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीनरेंद्र मोदीसंसद बजट सत्रराम जन्मभूमिराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?