लाइव न्यूज़ :

अरविंद सावंत: हाई-प्रोफाइल मुंबई दक्षिण सीट जीती, शुरुआत से शिवसेना से जुड़े हैं

By भाषा | Updated: May 31, 2019 05:40 IST

Open in App

उत्तरी महाराष्ट्र के धुले में पार्टी के संगठन को खड़ा करने से लेकर हाई-प्रोफाइल मुंबई दक्षिण सीट पर जीत दर्ज करने तक के इस लम्बे सफर के बाद शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कैबिनेट में जगह पाने में सफल हो गये। पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों तक अपनी पहुंच बनाने के रूप में जाने जाने वाले 68 वर्षीय सावंत ने इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा को एक लाख से अधिक मतों से पराजित कर दिया।

वह पार्टी के शुरूआती वर्षों से ही शिवसेना के साथ जुड़े हुए हैं। पार्टी में इस समय उपनेता सावंत ने 1968 में एक ‘गट प्रमुख’ के रूप में शुरूआत की थी। उन्होंने चुनावी ड्यूटी में अपनी सेवाएं दी और शिवसेना द्वारा किये जाने वाले विभिन्न आंदोलनों में हिस्सा लिया।

जमीनी संगठन के एक कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले, सावंत ने उत्तर महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली पार्टी को मजबूत बनाने में मदद की। शिवसेना ने उत्तर महाराष्ट्र में अपना उस समय आधार बढ़ाया जब वह इस क्षेत्र के लिए समन्वयक की भूमिका में थे।

इस क्षेत्र में शिवसेना ने पहली बार 1995 में धुले नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज की और इसके बाद उसके पांच विधायक नासिक जिले में निर्वाचित हुए। सावंत ने पुणे, नासिक और अहमदनगर जिलों में पार्टी के कामकाज को भी संभाला और जलगांव, नांदेड़, हिंगोली और कल्याण -डोंबिवली में ‘संपर्क प्रमुख’ के रूप में अपनी सफलता सुनिश्चित की।

वह 1995 तक महानगर टेलीफोन नेटवर्क लिमिटेड (एमटीएनएल) में इंजीनियर के पद पर थे और शिवसेना-भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद राज्यपाल कोटे से महाराष्ट्र विधान परिषद में नामित होने के बाद उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। वह इस समय एमटीएनएल ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष भी हैं। इसके बाद वह मुम्बई स्थानीय निकाय क्षेत्र से एमएलसी निर्वाचित हुए।

उन्होंने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस की स्थायी समिति, संसद की प्राक्कलन समिति और आईटी की परामर्श समिति के सदस्य के रूप में भी कार्य किया।

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहनरेंद्र मोदीलोकसभा चुनावशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला