लाइव न्यूज़ :

अदालत में पेश हुए केजरीवाल, 10,000 रुपये के निजी मुचलके पर मानहानि के दो मामलों में जमानत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2019 20:31 IST

अदालत ने केजरीवाल के साथ सिसोदिया को भी जमानत दे दी। गुप्ता दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। अपनी शिकायत में उन्होंने दावा किया कि दोनों आप नेताओं ने इस बारे में कई ट्वीट किये तथा उनके बयान को लेकर मीडिया में आयी खबरों से उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपहला मामला आम आदमी पार्टी के भाजपा पर दिल्ली में मतदाता सूची से ‘‘मतदाताओं’’ के नाम हटाने के आरोप से जुड़ा है।दूसरे मामले में, विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की हत्या के प्रयास का आरोप लगाकर उनकी छवि ‘‘धूमिल’’ की है।

दिल्ली की एक अदालत ने भाजपा और इसके नेता विजेंद्र गुप्ता द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के दो मामलों में मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने अदालत में पेश हुए केजरीवाल को दोनों मामलों में 10,000 रुपये के निजी मुचलके तथा इतनी ही रकम की जमानत राशि देने पर राहत दे दी।

पहला मामला आम आदमी पार्टी के भाजपा पर दिल्ली में मतदाता सूची से ‘‘मतदाताओं’’ के नाम हटाने के आरोप से जुड़ा है। इस आरोप के बाद भाजपा नेता राजीव बब्बर ने पार्टी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए केजरीवाल, राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार गुप्ता, विधायक मनोज कुमार और आप की प्रवक्ता आतिशी मार्लेना के खिलाफ अदालत से कार्यवाही का अनुरोध किया था।

अन्य आरोपियों को इससे पहले अदालत से जमानत मिल चुकी है। दूसरे मामले में, विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया है कि आप के नेताओं केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री की हत्या के प्रयास का आरोप लगाकर उनकी छवि ‘‘धूमिल’’ की है।

अदालत ने केजरीवाल के साथ सिसोदिया को भी जमानत दे दी। गुप्ता दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। अपनी शिकायत में उन्होंने दावा किया कि दोनों आप नेताओं ने इस बारे में कई ट्वीट किये तथा उनके बयान को लेकर मीडिया में आयी खबरों से उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।

इसके लिये उन्होंने न तो कोई अफसोस जताया और न ही माफी मांगी। 

टॅग्स :दिल्लीअरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत