लाइव न्यूज़ :

Tihad Jail Number 2: 'शराब घोटाले के सरगना - शीश महल टू तिहाड़', बीजेपी ने जारी किया पोस्टर

By धीरज मिश्रा | Updated: April 1, 2024 19:08 IST

Arvind Kejriwal Tihad Jail Number 2: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 15 अप्रैल तक तिहाड़ के जेल नंबर-2 में रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल को जेल, बीजेपी ने जारी किया नया पोस्टर बीजेपी के पोस्टर पर कांग्रेस ने जारी किया पोस्टर जेल ही सरकार चलाएंगे केजरीवाल

Arvind Kejriwal Tihad Jail Number 2: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 15 अप्रैल तक तिहाड़ के जेल नंबर-2 में रहेंगे। वहीं, केजरीवाल के जेल जाने के बाद बीजेपी दिल्ली ने आम आदमी पार्टी और इसके मुखिया अरविंद केजरीवाल पर जोरदार निशाना साधा। बीजेपी दिल्ली ने अपने एक्स एकाउंट से केजरीवाल की फोटो शेयर लिखा कि शराब घोटाला का सरगना-शीश महल टू तिहाड़।

मालूम हो कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की कथित शराब घोटाला मामले में ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट ने दो बार केजरीवाल की रिमांड भी ईडी को दी। सोमवार को जब उन्हें कोर्ट में पेश किया गया तो उन्हें कोर्ट ने 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इधर बीजेपी के पोस्टर वार पर कांग्रेस ने भी एक पोस्टर जारी किया।

आखिर इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे केजरीवाल

केजरीवाल के कभी साथी रहे आशुतोष ने कहा कि केजरीवाल ऐसी रणनीति बना रहे हैं जिससे केंद्र सरकार उनकी सरकार को बर्खास्त करें, ताकि वो लोगों के सामने जाएं और कहे की देखिये हमें बर्खास्त कर दिया। वह जनता से सॉफ्ट कॉर्नर चाहते हैं। आशुतोष ने कहा कि जेल से सरकार नहीं चल सकती हैं। राजनीति में जब भी किसी बड़े नेता, सीएम पर भष्ट्राचार का आरोप लगा तो उसने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दिया। पूरी दुनिया में भारत की हंसी उड़ाई जा रही है, सेंट्रल गवर्नमेंट को सरकार को बर्खास्त करना चाहिए या फिर केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए। 

बीजेपी ने क्या कहा

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जिस व्यक्ति ने कहा था मैं दो कमरे से सरकार चलाऊंगा, वो व्यक्ति अरविंद केजरीवाल आज जेल से सरकार चलाने की बात कर रहे हैं, आज सवाल नैतिकता का है, जो छाती ठोक कर कहते थे की आरोप लगने पर इस्तीफा देना चाहिए वो केजरीवाल अभी क्या नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईदिल्लीकोर्टBJPAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए