लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में होम आइसोलेशन में रह रहे सभी कोरोना मरीजों को मिलेगा 'ऑक्सीजन पल्स मीटर', अरविंद केजरीवाल का ऐलान

By विनीत कुमार | Updated: June 22, 2020 13:22 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा है कि दिल्ली में अब रोजाना 18 हजार कोरोना टेस्ट हो रहे हैं। इसलिए अब लोगों को टेस्ट कराने में परेशानी नहीं होगी। साथ ही केजरीवाल ने चीन का भी जिक्र किया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में अब कोरोना के 18000 टेस्ट हो रहे हैं, लोगों को अब परेशानी नहीं होगी: अरविंद केजरीवाल'चीन से आए वायरस और उसके साथ सीमा पर, दोनों मोर्चों पर हम लड़ रहे हैं लड़ाई'

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भरोसा दिलाया है कि अब राजधानी में कोरोना टेस्टिंग में कोई समस्या नहीं होगी। अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि पहले दिल्ली में हर दिन पांच हजार टेस्ट होते थे जो अब करीब तीन गुना हो गए हैं।

केजरीवाल ने भरोसा दिलाया कि दिल्ली में अब हर दिन 18 हजार टेस्ट हो रहे हैं और ऐसे में लोगों को कोई समस्या नहीं होगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राजधानी में होम आइसोलेशन में रह रहे हर मरीज को ऑक्सीजन पल्स मीटर दिया जाएगा, जिससे वो अपना ऑक्सीजन लेवल माप सके।

केजरीवाल ने साथ ही चीन के साथ सीमा पर जारी गतिरोध का भी मुद्दा उठाया। केजरीवाल ने कहा कि देश आज चीन के खिलाफ दो मोर्चों पर लड़ रहा है और दोनों में जीत होगी। केजरीवाल ने कहा, 'हम हम चीन के खिलाफ दो लड़ाई लड़ रहे हैं। एक सीमा पर और दूसरा चीन से आए वायरस से। हमारे 20 बहादुर सैनिक अब वापस नहीं आ सकते लेकिन हम दोनों लड़ाई जीत कर रहेंगे।'

केजरीवाल ने ये भी बताया कि दिल्ली में लगभग अभी 25,000 ऐक्टिव केस हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार इसमें से अस्पतालों में 6,000 और होम आइसोलेशन में 12,000 लोग हैं। केजरीवाल ने कहा कि अच्छी खबर ये है कि एक हफ़्ते में बस 1,000 एक्टिव केस बढ़े हैं। 

दिल्ली में हर मरीज को 'पल्स मीटर'

अरविंद केजरीवाल ने इस बात की भी घोषणा की कि दिल्ली सरकार अब होम आइसोलेशन में रह रहे हर मरीज को पल्स मीटर देगी। केजरीवाल ने कहा कि इससे मरीज खुद अपना ऑक्सीजन लेवल देख सकेंगे। अगर मरीज को लगता है कि उसका ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा है तो वो हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर मदद मांग सकता है। केजरीवाल ने कहा कि ऐसे मरीजों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि राजधानी में युद्धस्तर पर कोरोना बेड का इंतज़ाम किया गया है। मुख्यमंत्री के अनुसार दिल्ली में अभी करीब 7000 बेड खाली है।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनअरविंद केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी