लाइव न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी को चुनाव आयोग ने गोवा में दी मान्यता, अब 'राष्ट्रीय पार्टी' बनने से बस एक कदम है दूर

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 9, 2022 17:06 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि पार्टी को दिल्ली और पंजाब के बाद अब गोवा में भी मान्यता मिल गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली और पंजाब के बाद अब आप गोवा में भी राज्य द्वारा मान्यता प्राप्त पार्टी है।केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि मैं प्रत्येक स्वयंसेवक को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई देता हूं।उन्होंने कहा कि आप और उसकी विचारधारा में विश्वास रखने के लिए मैं लोगों को धन्यवाद देता हूं।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी है। यही नहीं, केजरीवाल का कहना है कि पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी घोषित किए जाने से बस एक कदम दूर है। भारत के चुनाव आयोग द्वारा आप को गोवा में भी एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता देने के बाद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

उन्होंने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "दिल्ली और पंजाब के बाद अब आप गोवा में भी राज्य द्वारा मान्यता प्राप्त पार्टी है। अगर हमें एक और राज्य में मान्यता मिल जाती है, तो हमें आधिकारिक तौर पर "राष्ट्रीय पार्टी" घोषित कर दिया जाएगा। मैं प्रत्येक स्वयंसेवक को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई देता हूं। आप और उसकी विचारधारा में विश्वास रखने के लिए मैं लोगों को धन्यवाद देता हूं।"

राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के लिए भारत में एक राजनीतिक दल को इन तीन मानदंडों में से किसी एक को पूरा करना चाहिए- किसी भी 4 राज्यों में से प्रत्येक में पिछले विधानसभा चुनावों में 6 प्रतिशत वोट शेयर, साथ ही पिछले लोकसभा चुनावों में 4 सीटें; या पिछले ऐसे चुनाव में सभी लोकसभा सीटों का 2 प्रतिशत, जिसमें कम से कम 3 राज्यों से सांसद चुने गए हों; या कम से कम 4 राज्यों में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता।

जन लोकपाल आंदोलन के तुरंत बाद 2012 में स्थापित आम आदमी पार्टी 2013 के दिल्ली चुनाव में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी और कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने के लिए आगे बढ़ी। कांग्रेस के समर्थन की कमी के कारण भ्रष्टाचार विरोधी जन लोकपाल विधेयक पारित करने में विफल रहने के बाद सरकार ने 49 दिनों में इस्तीफा दे दिया।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीगोवादिल्लीपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह