लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल की विपश्यना से वापसी, 3 जनवरी को ईडी के सामने है पेशी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 31, 2023 07:23 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीते शनिवार को पंजाब के होशियारपुर में आयोजित विपश्यना ध्यान सत्र में 10 दिनों तक हिस्सा लेने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में आ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल 10 दिनों की विपश्यना ध्यान से दिल्ली वापस लौटे सीएम केजरीवाल ने पंजाब के होशियारपुर में आयोजित विपश्यना ध्यान सत्र में हिस्सा लिया थाअरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में ईडी द्वारा जारी किये गये 3 जनवरी के समन पर पेश होना है

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीते शनिवार को पंजाब के होशियारपुर में आयोजित विपश्यना ध्यान सत्र में 10 दिनों तक हिस्सा लेने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में आ चुके हैं।

मुख्यमंत्री केजरीवाल पंजाब के होशियारपुर से दिल्ली की वापसी के लिए पहले से तय हवाई यात्रा को रद्द करके सड़क मार्ग से आये। बताया जा रहा है कि उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद सीएम केजरीवाल के साथ दिल्ली रवाना होने के लिए होशियारपुर पहुंचे थे।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार दोनों मुख्यमंत्रियों को आदमपुर हवाई अड्डे तक ले जाने के लिए ध्यान केंद्र के पास स्थित पुलिस भर्ती प्रशिक्षण केंद्र पर हेलिकॉप्टर तैयार रखा गया था, लेकिन घने कोहरे के कारण दोनों ही मुख्यमंत्रियों को दोपहर के करीब सड़क मार्ग से रवाना होना पड़ा।

इधर दिल्ली में शराब घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जारी किये गये 3 जनवरी के समन के कारण सियासी हलकों में काफी गर्मी है। सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा थी और विपक्ष दल भाजपा आरोप लगा रही थी कि सीएम केजरीवाल ईडी से पूछताछ से बचने के लिए बीते 20 दिसंबर को पंजाब के होशियारपुर से करीब 11 किलोमीटर दूर आनंदगढ़ स्थित धम्म धज विपश्यना केंद्र (डीडीवीसी) चले गये थे।

वहीं आम आदमी पार्टी ने भाजपा के आरोपों का जबरदस्त खंडन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहली बार विपश्यना केंद्र नहीं जा रहे हैं, वो हर साल विपश्यना केंद्र जाते हैं।

सीएम केजरीवाल ने विपश्यना केंद्र से वापसी के बाद कहा, “आज 10 दिनों की विपश्यना साधना के बाद लौटा हूं। इस साधना से असीम शांति मिलती है। आज से हम फिर नई ऊर्जा के साथ जनता की सेवा में जुटेंगे।"

मालूम हो कि ध्यान केंद्र से प्रस्थान करने से पहले सीएम केजरीवाल को डीडीवीसी के ट्रस्टी गौतम लाल ने सम्मानित किया।यह पहली बार था कि आप के राष्ट्रीय संयोजक ने पंजाब में विपश्यना का अभ्यास किया। इससे पहले वो विपश्यना के लिए जयपुर, नागपुर, धर्मकोट और बेंगलुरु भी जा चुके हैं।

विपश्यना एक प्राचीन भारतीय ध्यान पद्धति है। जिसमें मोबाइल फोन, इंटरनेट, टेलीविजन और समाचार पत्रों के उपयोग से परहेज करना शामिल था। कठोर दैनिक दिनचर्या सुबह 4 बजे शुरू होती है और रात 9:30 बजे समाप्त होती है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीAam Aadmi Partyपंजाबदिल्लीप्रवर्तन निदेशालयenforcement directorate
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम