लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई द्वारा मनीष सिसोदिया को बुलाये जाने पर कहा, "ये आज़ादी की दूसरी लड़ाई है, मनीष और सत्येंद्र आज के भगत सिंह हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 16, 2022 14:14 IST

अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई द्वारा मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाये जाने को केंद्र सरकार का हथकंडा बताया।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने सीबीआई द्वारा मनीष सिसोदिया को बुलाये जाने पर नाराजगी व्यक्त कीभाजपा की केंद्र सरकार आप को गुजरात चुनाव अभियान से रोकने के लिए इस तरह का हथकंडा अपना रही हैसीबीआई ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश पर नई आबकारी नीति के मामले में केस दर्ज किया है

दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शराब नीति के मामले में सीबीआई द्वारा सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाये जाने पर तीखी नाराजगी प्रगट की है।

गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त चल रहे अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वो आम आदमी पार्टी को गुजरात चुनाव अभियान से रोकने के लिए इस तरह के हथकंडों से परेशान कर रही है। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरवील ने मनीष सिसोदिया के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, "जेल की सलाख़ें और फाँसी का फंदा भगत सिंह के बुलंद इरादों को डिगा नहीं पाये। ये आज़ादी की दूसरी लड़ाई है। मनीष और सत्येंद्र आज के भगत सिंह है। 75 साल बाद देश को एक शिक्षा मंत्री मिला जिसने ग़रीबों को अच्छी शिक्षा देकर सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी। करोड़ों ग़रीबों की दुआएं आपके साथ है।"

मालूम हो कि नई आबकारी नीति मामले में सीबीआई अब तक कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश पर केस दर्ज करके सीबीआई ने बीते 19 अगस्त को के घर समेत अन्य कई जगहों पर छापेमारी की थी।

सीबीआई ने मनीष सिसोदिया ने शराब नीति में कथित अनियमितता को लेकर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) सहित 2 अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले में सीबीआई ने ‘इंडो स्पिरिट्स’ के मालिक समीर महेंद्रू, ‘बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड’ के निदेशक अमित अरोड़ा और ‘इंडिया अहेड न्यूज़’ के एमडी मूथा गौतम सहित कई लोगों से पूछताछ की थी।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियासत्येंद्र जैनसीबीआईआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह