लाइव न्यूज़ :

गुजरात चुनाव से पहले केजरीवाल ने शुरू किया नया अभियान, जनता से पूछा बताएं किसे बनना चाहिए AAP का CM उम्मीदवार

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 29, 2022 12:13 IST

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम चाहते हैं कि गुजरात के लोग हमें बताएं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए। हम एक नंबर और एक ईमेल ID जारी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने कहा कि आप 3 नवंबर को शाम 5 बजे तक इस पर अपनी राय भेज सकते हैं।उन्होंने ये भी कहा कि हम 4 नवंबर को परिणाम घोषित करेंगे।केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा।

सूरत: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को सूरत में कहा, "हम चाहते हैं कि गुजरात के लोग हमें बताएं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए। हम एक नंबर और एक ईमेल आईडी जारी कर रहे हैं। आप 3 नवंबर को शाम 5 बजे तक इस पर अपनी राय भेज सकते हैं। हम 4 नवंबर को परिणाम घोषित करेंगे।"

'अपना मुख्यमंत्री चुनें' अभियान केजरीवाल का गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले शुरू किया गया एक नया अभियान है। बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भी केजरीवाल द्वारा कुछ ऐसा ही किया गया था। वहीं, गुजरात में केजरीवाल जमकर रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "लोग बदलाव चाहते हैं। वे महंगाई, बेरोजगारी से राहत चाहते हैं। इन लोगों (भाजपा) ने एक साल पहले अपना मुख्यमंत्री बदल दिया था।"

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, "उनके पास पहले विजय रूपानी थे। उन्होंने उनकी जगह भूपेंद्र पटेल को क्यों दी? क्या इसका मतलब यह है कि विजय रूपाणी के साथ कुछ गड़बड़ थी? विजय रूपाणी को जब लाया गया तो जनता से नहीं पूछा गया। यह दिल्ली से तय किया गया था। लोकतंत्र में जनता तय करती है कि मुख्यमंत्री कौन होगा। न आपने (भाजपा) 2016 में पूछा और न ही 2021 में पूछा।"

अपनी बात को जारी रखते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आम आदमी पार्टी में हम ऐसा नहीं करते हैं। हम जनता से पूछ कर तय करते हैं कि आप किसे मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। आपको याद होगा कि पंजाब में हमने लोगों से पूछा था कि मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए। और लोगों की इच्छा के अनुसार हमने भगवंत मान को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया।"

उन्होंने आगे कहा, "गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में जो भी हमारा मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार होगा वही गुजरात का अगला मुख्यमंत्री होगा। इसलिए आज हम जनता से पूछते हैं कि आप हमें बताएं कि आपका मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए। इसके लिए हम जनता की राय जानने के लिए एक नंबर 6357000360 जारी कर रहे हैं। इस नंबर पर आप एसएमएस कर सकते हैं या व्हाट्सएप मैसेज भेज सकते हैं या वॉयस मैसेज भेज सकते हैं। आप aapnocm@gmail.com पर ईमेल भी कर सकते हैं।"

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyगुजरात विधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज