लाइव न्यूज़ :

पंजाब में भगत सिंह के बलिदान दिवस पर छुट्टी, दिल्ली में शहीदे आजम के नाम पर स्कूल का ऐलान, फौज में भर्ती की दी जाएगी ट्रेनिंग

By विनीत कुमार | Updated: March 22, 2022 13:20 IST

भगत सिंह के नाम पर पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकारों की ओर से बड़ी घोषणाएं की गई हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भगत सिंह के नाम पर स्कूल की घोषणा की है, जिसमें सेना में भर्ती होने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में छात्रों को सशस्त्र बलों के लिए तैयार करने के वास्ते खुल रहे स्कूल का नाम भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा: अरविंद केजरीवालकेजरीवाल ने कहा- स्कूल झाड़ौदा कलां में आधुनिक सुविधाओं के साथ 14 एकड़ भूभाग में बनाया जाएगा।स्कूल में नौंवी और 11वीं कक्षाओं में छात्रों के दाखिले होंगे, प्रत्येक कक्षा के लिए 100 सीटें होंगी: अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भगत सिंह के 23 मार्च को बलिदान दिवस के मौके पर राजधानी के बच्चों के लिए विशेष स्कूल का ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि उनकी सरकार ने पिछले साल एक विशेष स्कूल की स्थापना की घोषणा की थी जिसमें बच्चों को भारतीय फौज में शामिल होने के लिए तैयार किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि इस स्कूल का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने का फैसला किया गया है।

दूसरी ओर पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी भगत सिंह के बलिदान दिवस पर राज्य में छुट्टी का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा में शहीद-ए-आजम भगत सिंह और संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर की मूर्तियां लगाई जाएंगी। भगवंत मान ने विधानसभा में यह ऐलान किया। उन्होंने सदन में यह प्रस्ताव पेश किया, जिसे मंजूरी दी गई है। भगत सिंह के साथ सुखदेव और राजगुरु भी 23 मार्च के दिन आजादी के लिए बलिदान हुए थे।

दिल्ली में भगत सिंह के नाम पर स्कूल

अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा, 'हम 'शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेस प्रीपरेट्री स्कूल' बना रहे हैं। यह झाड़ौदा कलां में 14 एकड़ में बनाया जाएगा और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यहां बच्चों को सेना में भर्ती के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह स्कूल फ्री होगा और इसमें लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल होंगे।'

केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली में रहने वाला कोई भी छात्र इस स्कूल में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश ले सकता है। दोनों वर्गों में 100-100 सीटें होंगी। इस साल कक्षाएं शुरू होंगी और हमें इन 200 सीटों के लिए 18,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं।'

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए 27 मार्च को योग्यता परीक्षा होगी। अगले दिन 11वीं कक्षा के लिए परीक्षा होगी। दूसरे चरण में इंटरव्यू होंगे। उन्होंने कहा कि सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी, नौसेना और वायु सेना के अधिकारी छात्रों को यहां पढ़ाएंगे।

टॅग्स :भगत सिंहअरविंद केजरीवालपंजाबआम आदमी पार्टीभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज