लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः कश्मीरी पंडितों की हालत खराब, कश्मीर में सभी धर्म के लोग शांति के साथ रह सकें

By भाषा | Updated: October 18, 2019 16:12 IST

भारतवंशी सांसद रो खन्ना, सांसद माइक थॉम्पसन, जो लोफग्रेन, मार्क डेसूलनीर और डोरिस मतसुई के साथ ही सदन की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष एलिअट इंगेल बुधवार को कैपिटोल हिल में कांग्रेस की सुनवाई में उपस्थित हुए।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीरी पंडितों ने कश्मीर की स्थिति पर अमेरिकी सांसदों को अवगत कराया।दो बड़े लोकतांत्रिक देशों को भारत और अमेरिका को लोकतंत्र को मजबूत करने की जरूरत है।

दक्षिण एशिया में मानवाधिकारों की स्थिति पर अगले सप्ताह होने वाली कांग्रेस की सुनवाई के पहले अमेरिका के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले कश्मीरी पंडितों ने अमेरिकी सांसदों और उनके सहयोगियों को घाटी की हकीकत और पिछले कुछ दशकों से उनके अधिकारों के उल्लंघन के बारे में अवगत कराया।

भारतवंशी सांसद रो खन्ना, सांसद माइक थॉम्पसन, जो लोफग्रेन, मार्क डेसूलनीर और डोरिस मतसुई के साथ ही सदन की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष एलिअट इंगेल बुधवार को कैपिटोल हिल में कांग्रेस की सुनवाई में उपस्थित हुए।

महिला सांसद एन्ना इशू ने अपने शुभारंभ संबोधन में जोर दिया कि दुनिया में दो बड़े लोकतांत्रिक देशों को भारत और अमेरिका को लोकतंत्र को मजबूत करने की जरूरत है। इंडो अमेरिकन कम्युनिटी फेडरेशन ने कश्मीरी ओवरसीज एसोसिएशन (केओए) और यूएस-इंडिया पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (यूएसआईएनपीएसी) के साथ ‘कश्मीर आगे का रास्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया।

विदेश मामलों की सदन की समिति की एशिया प्रशांत और अप्रसार उपसमिति 22 अक्टूबर को कश्मीर और दक्षिण एशिया के अन्य हिस्सों में मानवाधिकार पर सुनवाई करने वाली है। केओए के अध्यक्ष शकुन मलिक ने कश्मीरी पंडितों की दशा और अनुच्छेद 370 तथा 35 ए की वजह से समाज के कमजोर तबकों, अल्पसंख्यकों, कश्मीरी महिलाओं के साथ हुए भेदभाव के बारे में चर्चा की।

सरकार ने पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करते हुए इसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने का निर्णय लिया था। कार्यक्रम की मेजबानी करने वाले कैलिफोर्निया के जीवन जुत्शी ने कहा कि कश्मीर के लिए आगे का रास्ता यह सुनिश्चित करना है कि कश्मीर में सभी धर्म के लोग शांति के साथ रह सकें। आयोजन के दौरान एक वीडियो भी दिखाया गया जिसमें कश्मीर में धीरे धीरे सामान्य होते हालात का वर्णन किया गया है। 

टॅग्स :धारा ३७०अमेरिकाजम्मू कश्मीरआर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील