लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः पाकिस्तान में हंगामा जारी, थार एक्सप्रेस को आगे की यात्रा के लिए मिली मंजूरी, ट्रेन में 165 यात्री सवार हैं

By भाषा | Updated: August 10, 2019 17:10 IST

जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म करने के भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा था कि उसने भारत के लिए सभी ट्रेन सेवाएं रोक दी है। पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने इस्लामाबाद में घोषणा की थी कि यह अंतिम जोधपुर-कराची ट्रेन होगी।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि ट्रेन पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित जीरो प्वाइंट स्टेशन पर पहुंचेगी।उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि दोपहर बाद तीन बजकर पांच मिनट पर मंजूरी मिली।

कराची जाने वाली थार एक्सप्रेस को आगे की यात्रा के लिए शनिवार को पाकिस्तान से मंजूरी मिल गयी। इस ट्रेन में 165 यात्री सवार हैं। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म करने के भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा था कि उसने भारत के लिए सभी ट्रेन सेवाएं रोक दी है। पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने इस्लामाबाद में घोषणा की थी कि यह अंतिम जोधपुर-कराची ट्रेन होगी।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित जीरो प्वाइंट स्टेशन पर पहुंचेगी, जहां पर यात्री ट्रेन बदलेंगे। पाकिस्तान से ट्रेन जीरो प्वाइंट पर सुबह 10 बजे पहुंची। जोधपुर में भगत की कोठी से रात एक बजे रवाना होने के बाद ट्रेन भारत की तरफ अंतिम स्टेशन मुनाबाओ में छह बजकर 55 मिनट पर पहुंच गयी थी और पाकिस्तान की मंजूरी का इंतजार कर रही थी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि दोपहर बाद तीन बजकर पांच मिनट पर मंजूरी मिली जिसके तुरंत बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। थार एक्सप्रेस जोधपुर से कराची जाती है और 18 फरवरी 2006 को पुन: शुरू होने के बाद हर सप्ताह शनिवार तड़के (एक बजे) यह ट्रेन चलती है। इससे पहले 41 साल तक यह ट्रेन सेवा बंद रही थी।

अनुमान के मुताबिक, पिछले 13 साल में चार लाख से ज्यादा यात्रियों ने इस ट्रेन से सफर किया है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन में सवार 165 यात्रियों में 81 भारतीय हैं जो पाकिस्तान में अपने रिश्तेदारों से मिलने गए हैं। पाकिस्तान के 84 नागरिक इससे अपने वतन लौट रहे हैं। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)पाकिस्तानमोदी सरकारइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा