लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370: भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मोदी सरकार के फैसले का समर्थन नहीं करने के लिए साथी कांग्रेसियों को लताड़ा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: August 18, 2019 19:56 IST

हुड्डा ने कहा कि जो लोग अनुच्छेद 370 के सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं, उनकों बताना चाहता हूं, ''उसूलों पर जहां आंच आए, वहां टकराना जरूरी है, जो जिंदा है तो जिंदा दिखना जरूरी है।''

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के संशोधन के फैसले का समर्थन नहीं करने वाले कांग्रेसियों पर हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने निशाना साधा है। हुड्डा ने कहा, ''जब सरकार कुछ सही करती है, मैं हमेशा समर्थन करता हूं। मेरे कई साथियों ने केंद्र के अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसले का विरोध किया। वे भटक गए हैं। यह वो कांग्रेस नहीं है जो हुआ करती थी।''

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने के मोदी सरकार के फैसले का समर्थन नहीं करने के लिए अपनी ही पार्टी के नेताओं को लताड़ा। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रोहतक में परिवर्तन महारैली को संबोधित करते हुए हुड्डा ने कहा, ''जब सरकार कुछ सही करती है, मैं हमेशा समर्थन करता हूं। मेरे कई साथियों ने केंद्र के अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसले का विरोध किया। वे भटक गए हैं। यह वो कांग्रेस नहीं है जो हुआ करती थी।''

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यह बयान ऐसे समय आया है जब राजनीतिक गलियारों में ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह पार्टी छोड़ सकते हैं और अपना नया दल शुरू कर सकते हैं।

कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए हुड्डा ने आगे कहा कि जब बात देशभक्ति और आत्म सम्मान की हो तो उन्होंने कभी समझौता नहीं किया।  

हुड्डा ने कहा कि जो लोग अनुच्छेद 370 के सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं, उनकों बताना चाहता हूं, ''उसूलों पर जहां आंच आए, वहां टकराना जरूरी है, जो जिंदा है तो जिंदा दिखना जरूरी है।''

बता दें कि हुड्डा पहले भी मोदी सरकार के फैसले को मील का पत्थर बता चुके हैं। 

राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले अपनी रैली में हुड्डा ने ऋण माफी, किसानों को मुफ्त बिजली, हरियाणा सड़क परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सेवा और हर परिवार में कम से कम एक सदस्य को रोजगादार देने का वादा भी किया।  

हुड्डा ने कहा, ''अगर हम सरकार बनाते हैं तो आंध्र प्रदेश की तरह कानून लाऊंगा ताकि 75 फीसदी नौकरी राज्य के लोगों को ही मिलें।'' इसके अलावा भी कांग्रेस नेता ने जनता से कई वादे किए।

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)भूपेंद्र सिंह हुड्डाकांग्रेसमोदी सरकारनरेंद्र मोदीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज