लाइव न्यूज़ :

ईडी की हिरासत में अर्पिता मुखर्जी ने कहा, ‘मंत्री पार्थ चटर्जी मेरे घर के एक कमरे में अवैध पैसे और दस्तावेज रखते थे, जहां केवल कुछ लोग ही जा सकते थे’

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 27, 2022 18:25 IST

ईडी की पूछताछ में अर्पिता मुखर्जी ने दावा किया है मंत्री पार्थ चटर्जी उनके घर को किसी बैंक की तरह प्रयोग में ला रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देईडी द्वारा पश्चिम बंगाल स्कूल नौकरी घोटाले में गिरफ्तार हुई अर्पिता मुखर्जी ने किया बड़ा खुलासा अर्पिता मुखर्जी ने कहा कि पार्थ चटर्जी उनके घर का प्रयोक किसी बैंक की तरह किया करते थे अर्पिता के मकान के उस कमरे में पार्थ चटर्जी समेत केवल कुछ लोगों के प्रवेश की अनुमति थी

कोलकाता:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पश्चिम बंगाल स्कूल नौकरी घोटाले में ममता बनर्जी सरकार के वाणिज्य मंत्री पार्थ चटर्जी के साथ गिरफ्तार की गईं अर्पिता मुखर्जी ने कथित तौर पर ईडी द्वारा की गई पूछताछ में कहा कि मंत्री पार्थ चटर्जी अपने अवैध धन और गोपनीय दस्तावेजों को रखने के लिए उनके घर का इस्तेमाल किया करते थे।

खबरों के मुताबिक ईडी की पूछताछ में अर्पिता मुखर्जी ने दावा किया है पार्थ चटर्जी उनके घर को किसी बैंक की तरह प्रयोग में ला रहे थे। उनके मकान में एक कमरा विशेषतौर पर केवल पार्थ चटर्जी के पैसों को जमा करने के लिए आरक्षित था और उस कमरे के मंत्री चटर्जी समेत केवल कुछ चुनिंदा लोगों के प्रवेश की अनुमति थी।

इसके साथ ही अर्पिता मुखर्जी ने एजेंसी को कथित तौर पर यह भी जानकारी दी कि तृणमूल नेता पार्थ चटर्जी हफ्ते-10 दिन में उनके घर आते ही रहते थे। इसके अलावा अर्पिता ने एक और सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि पार्था चटर्जी केवल मेरे साथ ही नहीं बल्कि एक और महिला के घर का प्रयोग अवैध पैसों को रखने के लिए किया करते थे और वह महिला उनकी बेहद करीबी मित्र भी है।”

इस खुलासे के अलावा एक और बात सामने आ रही है कि प्रवर्तन निदेशालय ने अर्पिता मुखर्जी के घर में मारे गये छापे के दौरान दो ऐसी डायरी बरामद की है, जिसके बारे में एजेंसी दावा कर रही है कि उन डायरियों के जरिये वो डब्ल्यूबीएसएससी घोटाले से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे कर सकती है।

ईडी सूत्रों के मुताबिक बरामद की गई डायरियों में कई ऐसी बातें लिखी हैं, जो कथित तौर पर पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) भर्ती अनियमितताओं के बारे में हैं। इस घोटाले में पार्थ चटर्जी पर आरोप है कि शिक्षकों की भर्ती के लिए उनसे अवैध धनराशि ली गई है।

ईडी सूत्रों का कहना है कि डायरी में लिखी बातों को समझने के लिए डिकोडिंग विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। ईडी का प्रयास है कि 3 अगस्त से पहले डायरी में लिखी बातों को डिकोड करवाना है, ताकि वो पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी के हिरासत में रहते उस विषय में पूछताछ कर सके।

लेकिन इसके साथ ईडी अधिकारियों का कहना है कि डायरी की लिखावट पार्थ चटर्जी या अर्पिता मुखर्जी की राइटिंग से मेल नहीं खा रही है, इससे संदेह पैदा हो रहा है कि इस पूरे मामले में कोई तीसरा शख्स भी शामिल हो सकता है।

ईडी ने इस समय पार्थ चटर्जी को कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके साल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित अपने दफ्तर में रखा है, जहां उनके लिए अस्थायी लॉकअप बनाया गया है।

टॅग्स :Partha Chatterjeeप्रवर्तन निदेशालयकोलकाताkolkata
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील