लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विश्वविद्यालय के करीब 35,000 छात्रों ने 'ऑनलाइन ओपन बुक' परीक्षा दी

By भाषा | Updated: June 7, 2021 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के करीब 35,000 छात्रों ने सोमवार को 'ऑनलाइन ओपन बुक' परीक्षा में भाग लिया और इस दौरान किसी भी तकनीकी खामी की शिकायत सामने नहीं आई।

अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को परीक्षा का पहला दिन था और सभी 35,000 छात्रों ने सफलतापूर्वक अपनी उत्तर-पुस्तिका को पोर्टल पर अपलोड किया तथा किसी ने भी ई-मेल से अपनी उत्तर-पुस्तिका को जमा नहीं किया।

डीन (परीक्षा) डी एस रावत ने कहा कि पूरी प्रक्रिया बिना किसी रूकावट के संपन्न हुई और इस दौरान किसी तरह की तकनीकी दिक्कत की शिकायत सामने नहीं आई।

पिछले साल जब पहली बार ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा का आयोजन किया गया था, तब छात्रों ने उत्तर-पुस्तिका अपलोड करने और प्रश्नपत्र डाउनलोड में विफल रहने समेत अन्य तकनीकी समस्याओं की शिकायत की थी।

बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अर्पिता ने कहा, '' परीक्षा के दौरान पूरी प्रक्रिया में कोई दिक्कत नहीं हुई। हमारे एक सहपाठी को शुरुआत में उत्तर-पुस्तका जमा करने में दिक्कत आयी लेकिन बाद में उसने भी सफलतापूर्वक इसे अपलोड कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग