लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में अर्नब गोस्वामी के रिपब्लिक भारत चैनल पर 20 लाख रुपये का जुर्माना, पाकिस्तान से जुड़ा है मामला

By विनीत कुमार | Updated: December 23, 2020 09:12 IST

अर्नब गोस्वामी के हिंदी चैनल रिपब्लिक भारत पर पाकिस्तानी लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल और हेट स्पीच के लिए यूके की ब्रॉडकास्टिंग रेग्युलेटर ने जुर्माना लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूके में रिपब्लिक भारत के प्रसारण का लाइसेंस रखने वाली कंपनी पर 20 लाख रुपये का जुर्मानारिपब्लिक भारत के डिबेट शो 'पूछता है भारत' में पाकिस्तानी लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप6 सितंबर 2019 को चैनल पर प्रसारित हुए शो के लिए लगाया गया है जुर्माना

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग रेग्युलेटर ने अर्नब गोस्वामी के हिंदी चैनल रिपब्लिक भारत के यूके में प्रसारण का लाइसेंस रखने वाली कंपनी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ये जुर्माना चैनल पर एक डिबेट में हेट स्पीच संबंधित नियमों के उल्लंघन के लिए लगाया गया है।

वर्ल्डव्यू मीडिया नेटवर्क लिमिटेड के खिलाफ अपने आदेश में मंगलवार को ऑफकॉम या ऑफिस ऑफ कम्यूनिकेशन ने कहा कि चैनल के 'पूछता है भारत' के 6 सितंबर 2019 को प्रसारित शो में अत्यधिक हेट स्पीच भरा हुआ था। इस आदेश में कहा गया कि ये बेहद आक्रामक था और ये नियम 2.3, 3.2 और 3.3 का उल्लंघन करता है।

ऑफकॉम का 2.3 नियम कहता है कि प्रसारणकर्ता को सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसा कंटेंट जो आक्रामक हो वो संदर्भ को सिद्ध करे और इसमें किसी धर्म, मान्यता आदि के खिलाफ गलत भाषा या भेदभावपूर्ण तरीकों का इस्तेमाल नहीं किया गया हो। 

ऐसे ही नियम 3.2 के अनुसार अगर संदर्भ सिद्ध नहीं हो रहे हों तो टीवी में हेट स्पीच का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। वहीं, नियम 3.3 में किसी व्यक्ति, धर्म, समाज या ग्रुप के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

आदेश में कहा गया कि कार्यक्रम में पाकिस्तानी लोगों के खिलाफ उनके राष्ट्रीयता के आधार पर हेट स्पीच सहित आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। आदेश में साथ ही कहा गया कि ऐसे आपत्तिजनक बयान किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं।

इस आदेश में आगे कहा गया है कि कार्यक्रम में जिस तरह पाकिस्तानी लोगों के खिलाफ अभद्र भाषा का पर्याप्त संदर्भ के बगैर इस्तेमाल किया गया, उससे पहले से ही भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच तनावपूर्ण रिश्तों को और खराब होने की आशंका थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार ऑफकॉम ने चैनल को निर्देश भी दिए हैं कि वो उसके दवारा शो को लेकर निकाले गए नतीजों से संबंधित बयान को प्रसारित करे और कार्यक्रम को दोबारा रिपीट नहीं करे।

टॅग्स :अर्नब गोस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेलाइव डिबेट में 'धुरंधर' पर भड़के अर्नब गोस्वामी, मेकर्स पर लोगों को गुमराह करने का लगाया आरोप, बोले- नहीं देखना चाहते अक्षय खन्ना का डांस | VIDEO

भारतLok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने एंकर अर्नब गोस्वामी को दिया इंटरव्यू, जानिए क्या कुछ कहा?

ज़रा हटके'अर्नब गोस्वामी जेल में हैं?', अखिलेश यादव ने लाइव इंटरव्यू में ये क्या कहा, वीडियो हुआ वायरल

भारतएमआईबी ने एनबीएफ के स्वनियामक निकाय को मान्यता दी

भारतमुंबई पुलिस ने कहा-अर्नब गोस्वामी ने रिपब्लिक टीवी की टीआरपी बढ़ाने के लिए बीएआरसी सीईओ के साथ रची साजिश

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए