'अर्नब गोस्वामी जेल में हैं?', अखिलेश यादव ने लाइव इंटरव्यू में ये क्या कहा, वीडियो हुआ वायरल
By विनीत कुमार | Published: January 14, 2022 08:46 PM2022-01-14T20:46:14+5:302022-01-14T20:50:42+5:30
अखिलेश यादव के एक इंटरव्यू के कई वीडियो क्लिप हाल में खूब वायरल हुए थे। ये इंटरव्यू उन्होंने अंजमा ओम कश्यप को दिए थे। अब एक और क्लिप भी वायरल हो रहा है, जिसमें अर्नब गोस्वामी का जिक्र है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच तमाम दलों के नेता भी सक्रिय है। टीवी चैनलों पर नेताओं के इंटरव्यू भी आ रहे हैं। हाल में समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पत्रकार अंजना ओम कश्यप को दिया इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब चर्चित हुआ।
अखिलेश के एक और इंटरव्यू का भी वीडियो वायरल हो रहा है। अखिलेश यादव ने ये इंटरव्यू 'रिपब्लिक भारत' के पत्रकार ऐश्वर्य कपूर को दिया है। इस इंटरव्यू में एश्वर्य कपूर जब अखिलेश से ये वादा करने को कहते हैं चुनाव के बाद वे फिर चैनल से बात करेंगे, इसी दौरान अर्नब गोस्वामी का जिक्र आता है।
इंटरव्यू के वीडियो का क्लिप हो रहा वायरल
वायरल हो रहा क्लिप इंटरव्यू के कुछ आखिरी हिस्से हैं। इसमें ऐश्वर्य कपूर कहते हैं, 'जब चुनाव का रिजल्ट आएगा, इधर या उधर...आप बात करोगे अर्नब गोस्वामी से।' इस पर अखिलेश यादव तुरंत जवाब देते हैं और कहते हैं- 'ठीक हैं...वो कहां हैं, जेल में हैं?'
Dark humour by Akhilesh Yadav once again.
— Atul 🚜 🚲 (@secular_arrow) January 13, 2022
Wait till the end 🔥🔥 pic.twitter.com/hoDyGPP8cY
कुछ ही दिन पहले अखिलेश के अंजना ओम कश्यप को दिए इंटरव्यू के कई क्लिप वायरल हुए थे। इसमें अंजना ओम कश्यप सपा नेता पर अपनी नाराजगी जाहिर करती नजर आ रही हैं। दरअसल, अखिलेश यादव ने कहा कि देश ने ईमानदार पत्रकारों की सूची बनाई है, इसमें आपका भी नाम है। इसे अंजना ओम कश्यप ने कटाक्ष के तौर पर लेते हुए जम कर अखिलेश यादव पर नाराजगी जताई।
The most abusive word you could associate with Anjana Om Kashyap is 'Honest'
— #farooqueonfire 🇮🇳🇮🇳 (@real_farooque07) January 10, 2022
She herself doesn't like it..
Have a look at her reaction on being called #ImandarAnjanapic.twitter.com/soXcaSmDqC
इस इंटरव्यू में कानपुर के इत्र कारोबारी पर पड़े छापे का भी अखिलेश यादव ने जिक्र किया था। इंटरव्यू का ये हिस्सा भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
#AkhileshYadav has won this interview 😄😂@yadavakhilesh 1 #ImandarAnjana 0
— Parth Singh Yaduvanshi (@ParthSinghYadu1) January 10, 2022
Well Played Akhilesh Yadav !! 👏🏻👏🏻#UPElections2022@RoflGandhi_pic.twitter.com/XCp0w0r3mp
बताते चलें कि 400 सीटें जीतने का दावा करते हुए अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि "80 बनाम 20" से उनका मतलब है कि भाजपा को उत्तर प्रदेश चुनाव में 20 फीसदी लोगों का समर्थन मिलेगा जबकि बाकी 80 प्रतिशत का समर्थन सपा को मिलेगा।
अखिलेश न कहा कि हालांकि अब स्वामी प्रसाद मौर्य व अन्य के सपा में शामिल होने के बाद भाजपा को वह भी (20 फीसदी समर्थन) मिलना मुश्किल है। अखिलेश यादव ने यहां मौर्य व अन्य विधायकों के सपा की सदस्यता ग्रहण करने के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। गौरतलब है कि यूपी में इस बार सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। नतीजे 10 मार्च को आएंगे।