लाइव न्यूज़ :

अर्णव गोस्वामी की 82 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी रिपब्लिक टीवी में

By भाषा | Updated: February 19, 2020 19:25 IST

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने एक बयान में कहा कि गोस्वामी के पास चैनल का स्वामित्व रखने वाली कंपनी एआरजी आउटलायर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की 82 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। इसी तरह बताया गया है कि रिपब्लिक टीवी डिजिटल परिसम्त्तियों की 99 प्रतिशत हिस्सेदारी भी अर्णव गोस्वामी के ही पास है।

Open in App
ठळक मुद्देउल्लेखनीय है कि अर्णव गोस्वामी ने 2017 में दी रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क शुरू किया था।सांसद राजीव चंद्रशेखर ने उनकी कुछ मदद की थी।

देश के सबसे अधिक देखे जाने वाले टीवी समाचार चैनलों में से एक रिपब्लिक टीवी के स्वामित्व को लेकर लगाये जा रहे कयासों के बीच चैनल की परिचालक कंपनी ने बुधवार को स्पष्ट किया कि चैनल में पत्रकार अर्णव गोस्वामी की व्यक्तिगत रूप से 82 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी है।

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने एक बयान में कहा कि गोस्वामी के पास चैनल का स्वामित्व रखने वाली कंपनी एआरजी आउटलायर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की 82 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। इसी तरह बताया गया है कि रिपब्लिक टीवी डिजिटल परिसम्त्तियों की 99 प्रतिशत हिस्सेदारी भी अर्णव गोस्वामी के ही पास है।

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने अन्य शेयरधारकों की जानकारी दिये बिना कहा कि कंपनी के स्वामित्व को लेकर मीडिया में फलाई जा रही झूठी और दुर्भावनापूर्ण खबरों के मद्देजन स्थिति साफ करने के लिये यह बयान जारी किया गया है।

बयान में कहा गया कि 2017 में जब रिपब्लिक टीवी की शुरुआत हुई थी तब अर्णव गोस्वामी इसमें अपने व्यक्तिगत तथा परिवारिक निवेश के माध्यम से 84 प्रतिशत के हिस्सेदार थे। उन्होंने फरवरी 2019 में अतिरिक्त पूंजी जुटाने के लिये कुछ शेयर बेचे और उसके बाद भी उनकी हिस्सेदारी 82 प्रतिशत से अधिक है।

उल्लेखनीय है कि अर्णव गोस्वामी ने 2017 में दी रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क शुरू किया था। सांसद राजीव चंद्रशेखर ने उनकी कुछ मदद की थी। चंद्रशेखर बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये थे। चंद्रशेखर ने 2018 में कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया।

चैनल की दूसरी वर्षगांठ पर अर्णव ने गत वर्ष मई में चंद्रशेखर की कंपनी एशियानेट न्यूज मीडिया एंटरटेनमेंट के पास पड़े कंपनी के कुछ शेयर खरीद कर करीब करीब पूरी हिस्सेदरी के मालिक बन गए। उसके बाद एश्याया नेट एक बड़े हिस्सेदार की जगह कंपनी में अल्पांश शेयर धारक हो गयी।

लेकिन उस समय यह नहीं बताया गया था कि इसमें कितने शेयरों का लेन देन हुआ और उसका मूल्य कितना था। अर्णव की कंपनी के बुधवार के बयान में कहा गया है कि रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क को अकेले एक पत्रकार ने शुरू किया है। यह भारतीय मीडिया क्षेत्र के संबंध में अनूठी बात है। 

टॅग्स :दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)असम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल