लाइव न्यूज़ :

सेना ने गुज्जर और बकरवाल समुदायों के बच्चों के लिए ट्यूशन कक्षाएं शुरू कीं

By भाषा | Updated: August 30, 2021 20:39 IST

Open in App

जम्मू कश्मीर के रजौरी और रियासी जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले गुज्जर और बकरवाल समुदायों के बच्चों तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सेना ने उनके लिए ट्यूशन कक्षाएं शुरू की हैं। एक रक्षा प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। गुज्जर और बकरवाल समुदाय के सदस्य गर्मियों की शुरुआत में अपने पशुओं के लिए हरियाली वाले चरागाहों की तलाश में पीर पंजाल रेंज के ऊंचे इलाकों में चले जाते हैं और सर्दियों की शुरुआत से पहले मैदानी इलाकों में लौट आते हैं।प्रवक्ता ने बताया कि रियासी और राजौरी जिलों के बंज और रिछ बागला, इचनी, मखीधर, ढकीकोट, कालाबन, चकल हवलन, बालमतकोट और शिकारी के ऊंचे और दूर-दराज के गांवों में ट्यूशन कक्षाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं।उन्होंने कहा कि इस पहल से प्रत्येक स्थान पर बड़ी संख्या में छात्र लाभान्वित हो रहे हैं। यह सुनिश्चित करता है कि इन समुदायों के बच्चों की शिक्षा तक पहुंच हो और पढ़ाई में उनकी रुचि फिर से जागृत हो।प्रवक्ता के मुताबिक, इन परिवारों की घुमंतू प्रवृति के कारण छह से आठ महीने तक बच्चे स्कूलों से अनुपस्थित रहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

भारतकौन हैं एमएम नरवणे? वह रिटायर्ड आर्मी चीफ, जिनके अप्रकाशित संस्मरण से मचा संसद में हंगामा

भारतJammu and Kashmir: सैन्य कमांडर ने आतंकवादियों से मुठभेड़ के बीच आतंकवाद रोधी ‘ग्रिड’ की समीक्षा की

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज