लाइव न्यूज़ :

जेल जाते ही बीमारियों से घिरीं पूर्व मंत्री मंजू वर्मा, डॉक्टर ने दांत उखाड़ने से किया इनकार तो फफक-फफक कर रोईं

By एस पी सिन्हा | Updated: December 31, 2018 15:18 IST

पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने कहा कि प्रेशर के बावजूद मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में उनके पति चंद शेखर वर्मा को दोषी नहीं पाया और निर्दोष साबित किया है. इसके लिए वह सीबीआई को धन्यवाद देती हैं. उन्होंने कहा कि वे दांत दर्द से परेशान हैं और बीपी बढ़ा हुआ है.

Open in App

आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा जेल जाते हीं कई बीमारियों से एक साथ जूझने लगी हैं. बेगूसराय की इस जदयू नेत्री को एक साथ दांत दर्द के अलावा हाई बीपी और शुगर जैसी बीमारियां घेर चुकी हैं. पूर्व मंत्री मंजू वर्मा सोमवार (31 दिसंबर) एक बार फिर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंची. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंजू वर्मा को आज बेगूसराय सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका चेकअप किया. हालांकि, डॉक्टरों ने मंजू वर्मा का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ रहने के कारण उनके दांत को निकालने से इंकार कर दिया. सोवार को दूसरी बार जेल से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंची मंजू वर्मा दांत दर्द से इतनी परेशान दिखी कि डॉक्टर ने जब उनके दांत को निकालने से इंकार कर दिया तो वह अस्पताल में ही रो पड़ीं. दांत दर्द से परेशान मंजू वर्मा ने जेल सुपरिटेंडेंट से भी मिलकर अच्छे इलाज की मांग की थी. 

पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने कहा कि प्रेशर के बावजूद मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में उनके पति चंद शेखर वर्मा को दोषी नहीं पाया और निर्दोष साबित किया है. इसके लिए वह सीबीआई को धन्यवाद देती हैं. उन्होंने कहा कि वे दांत दर्द से परेशान हैं और बीपी बढ़ा हुआ है. साथ ही पल्स रेट और हार्टबीट भी बढ़ा हुआ है इसलिए अस्पताल दिखाने आई हैं. 

उल्लेखनीय है कि मंजू वर्मा और उनके पति चंद शेखर वर्मा आर्म्स एक्ट मामले में जेल में बंद हैं. पिछले दिनों बेगूसराय कोर्ट में मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा की पेशी हुई थी. कोर्ट में पेशी के दौरान मंजू वर्मा ने मीडिया से कहा कि उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है. वह कमजोर वर्ग से हैं और एक औरत हैं इसलिए उन्हें चार माह से प्रताडित किया जा रहा है. 

यहां बता दें कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में 29 बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न मामले में मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा की संलिप्तता की बात सामने आई थी. पति की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई की टीम जब छापेमारी के लिए मंजू वर्मा के घर पहुंची तो वहां से सीबीआई ने भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया था. 

घटना के बाद से ही मंजू वर्मा फरार चल रही थीं. 20 नवंबर को उन्होंने बेगूसराय के मंझौल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था. पूर्व मंत्री ने आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में आत्मसमर्पण किया था.

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा