लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद का इतिहास 6000 साल पुराना! पुरातत्वविदों को हैदराबाद में नवपाषाण युग के पत्थर के औजार मिले

By भाषा | Updated: May 25, 2023 11:01 IST

हैदराबाद में नवपाषाण युग के पत्थर के दुर्लभ औजार मिले हैं। शहर में पहली बार नवपाषाण युग के ऐसे औजार मिले हैं। पॉश जुबली हिल्स इलाके से सटे बीएनआर हिल्स में यह औजार पुरातत्वविदों ने खोजे हैं।

Open in App

हैदराबादहैदराबाद में पुरातत्वविदों को नवपाषाण युग के पत्थर के दुर्लभ औजार मिले हैं जिससे संकेत मिलते हैं कि इस शहर का इतिहास करीब 6,000 साल पुराना है। नवपाषाण युग का संबंध उस अवधि से है जब मनुष्य पत्थर के बने औजारों तथा हथियारों का इस्तेमाल करते थे और खेती की शुरुआत की थी।

सेवानिवृत्त सरकारी पुरातत्व अधिकारी ई शिवनागी रेड्डी ने बताया कि शहर में पहली बार नवपाषाण युग के औजार मिले हैं। प्रख्यात पुरातत्वविद और ‘प्लीच इंडिया फाउंडेशन’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेड्डी ने बताया कि उन्होंने और तेलंगाना के इतिहास पर काम कर रहे एक संगठन के एस हरगोपाल हाल में शहर में बीएनआर हिल्स में प्राकृतिक रूप से निर्मित चट्टानों को देखने गए जिसे स्थानीय रूप से ‘‘टॉर्टोइज रॉक’ के नाम से जाना जाता है। वे यह पता लगाना चाहते थे कि क्या वहां कोई प्रागैतिहासिक शैल चित्र थे।

हैदराबाद: नवपाषाण युग के दो पत्थर के औजार मिले

रेड्डी ने बताया कि उन्होंने दो चट्टानों के बीच अंतर देखा और वहां नवपाषाण युग के पत्थरों के औजार देखे। उन्होंने कहा, ‘‘हमने नवपाषाण युग के दो पत्थर के औजार देखे जिन्हें नवीन पाषाण युग के औजार के रूप में जाना जाता है। एक की लंबाई 12 सेंटीमीटर और दूसरे की नौ सेंटीमीटर थी। चौड़ाई 2.5 सेंटीमीटर थी...ये दो पत्थर पुरातत्व की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये 4,000 से 2,000 ईसा पूर्व के हैं।’’

उन्होंने बताया कि ये पत्थर नीचे से अच्छी तरह पॉलिश किए होते हैं और प्रत्येक औजार का एक छोर मोटा होता है ताकि उसमें लकड़ी का डंडा लगाया जा सके जिसका इस्तेमाल कुल्हाड़ी, भोजन संग्रह या आत्मरक्षा के हथ्यियार के रूप में किया जा सके। उन्होंने बताया कि ये औजार नीले ग्रेनाइट पत्थर के बने हैं।

'जुबली हिल्स इलाके से सटे बीएनआर हिल्स में रहते थे लोग'

रेड्डी ने बताया कि यह महत्वपूर्ण खोज दिखाती है कि 4,000 ईसा पूर्व के आसपास ये चट्टानें नवपाषाण युग के लोगों का अस्थायी निवास स्थान थी जो कृषि, पशुपालन और शिकार पर निर्भर रहते थे। उन्होंने कहा कि यह निष्कर्ष निकलता है कि पॉश जुबली हिल्स इलाके से सटे बीएनआर हिल्स में लोग करीब 6,000 साल पहले से रहते आ रहे हैं। रेड्डी ने कहा, ‘‘वे लोग नवपाषाण युग के थे। हैदराबाद का इतिहास 6,000 साल पुराना है।’’

टॅग्स :हैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

भारतPOCSO मामले में लुकआउट नोटिस के बाद बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साईं भागीरथ ने किया सरेंडर

ज़रा हटकेविवाह नहीं कराओगे तो जान दूंगा?, शादी टूटने से नाराज, मोबाइल टावर पर चढ़ा मंटू कुमार, आत्महत्या की धमकी, 4 घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने नीचे उतरा

भारत‘पेट्रोल, गैस और डीज़ल का इस्तेमाल बहुत संयम से करें’: पश्चिम एशिया तेल संकट के बीच मोदी का संदेश

क्राइम अलर्टHyderabad News: प्रेम प्रसंग में खूनी खेल; पहले पीछा किया, फिर चाकू से वार कर ली इंजीनियरिंग छात्र की जान

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज