लाइव न्यूज़ :

AP Express 22416: आंध्रप्रदेश एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री, 37 डिप्टी कलेक्टर थे सवार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 21, 2018 13:30 IST

आंध्रप्रदेश एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 22416 के चार डिब्बों में भीषण आग की खबर है। घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पास बिरलानगर स्टेशन के पास की है। ये ट्रेन विशाखापट्टनम से नई दिल्ली जा रही थी लेकिन बीच रास्त में उसके डिब्बों में अचानक आग लग गई। 

Open in App

नई दिल्ली/ग्वालियर, 21 मई। आंध्रप्रदेश एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 22416 के चार डिब्बों में भीषण आग की खबर है। घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पास बिरलानगर स्टेशन के पास की है। ये ट्रेन विशाखापट्टनम से नई दिल्ली जा रही थी लेकिन बीच रास्त में उसके डिब्बों में अचानक आग लग गई। हांलाकि अब तक आग के कारणों के पता नहीं चल पाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस ट्रेन के कोच नंबर बी6 और बी7 को आग से भारी नुकसान हुआ है। आस-पास के अन्य कोच पर भी इसका बुरा असर हुआ है।

यह ट्रेन निज्जामुद्दीन रेलवे स्टेशन से विशाखापट्टनम जा रही थी, लेकिन ग्वालियर के पास इसमें आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और फायर बिग्रेड सहित राहत दल मौके पर पहुंच चुके हैं। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। यह ट्रेन शाम को भोपाल पहुंचती है।  इस हादसे की वजह से इस रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेनों को रोक दिया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेन नंबर 22416 एपी एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से निज्जमुद्दीन स्टेशन से  विशाखापट्टनम के लिए रवाना हुई थी। करीब 12.00 बजे ग्वालियर से दो किलोमीटर दूर बिरला नगर स्टेशन के पास इसके कोच नंबर बी-6 और बी-7 में अचानक आग लग गई। ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया और कोच में सवार सभी यात्रियों को फौरन उतारा गया। खबर यह भी है कि इस ट्रेन में 37 डिप्टी कलेक्टर भी सवार थे जो ट्रेंनिग से वापस लौट रहे थे।

ग्वालियर से संवाददाता मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट

टॅग्स :इंडियन रेलवेभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा की प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, 16 दमकल गाड़ियां मौके पर

भारत"ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: मक्सी के पास इंटरसिटी बस में आग, 4 वर्षीय अनय जिंदा जला"

भारतदिल्ली के कंझावला इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग, 28 दमकल गाड़ियां मौके पर

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र