लाइव न्यूज़ :

वीडियो: 14 हजार फीट की ऊंचाई पर हैंडपंप चलाते और पानी पीते नजर आए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, क्लिप ट्वीट कर कही यह बात

By आजाद खान | Updated: July 13, 2023 22:05 IST

वीडियो को ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लिखा है कि "14000 फ़ीट की ऊँचाई पर मनाली-लेह हाईवे पर ‘डीबरिंग’ गाँव में हैंडपंप चला के मीठा पानी पीना एक अलग अनुभूति दे गया।"

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक वीडियो शेयर किया है जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में वह 14 हजार फीट की ऊंचाई पर हैंडपंप चलाते हुए नजर आ रहे है। यही नहीं वे पानी निकालकर दूसरों को पीलाते है और खुद भी पीते हुए नजर आ रहे है।

Viral Video:  सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में केंद्रीय मंत्री को हैंडपंप चलाते हुए देखा गया है। इस वीडियो को अनुराग ठाकुर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

जारी क्लिप में यह देखा जा सकता है कि कैसे अनुराग ठाकुर इतनी ऊंचाई पर हैंडपंप का इस्तेमाल कर रहे है और उसमें से पानी निकाल वह खुद पी भी रहे है। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एक ऊंचाई वाले गांव में गांव में गए है और वहां एक हैंडपंप को चलाते हुए दिख रहे है। वह थोड़ी देर तक पंप को चलाते है और फिर उसमें से पानी निकलना शुरू हो जाता है। 

इसके बाद वहां एक शख्स आता है गिरते हुए पानी को अपनी हाथ लगाकर पीता है। ऐसे में जब वह पानी पी लेता है तब अनुराग ठाकुर भी वहां जाते है और गिरते हुए पानी को हाथ लगातर लेते हैं और उसे पी लेते है। पानी पीने के बाद वह कुछ रिएक्शन्स भी देते है और पानी के बारे में कुछ कहते भी है। 

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट भी किया है

बता दें कि इस घटना का वीडियो केंद्रीय मंत्री द्वारा ट्वीट भी किया गया है। वीडियो को ट्वीट करते हुए अनुराग ठाकुर ने लिखा है कि "14000 फ़ीट की ऊँचाई पर मनाली-लेह हाईवे पर ‘डीबरिंग’ गाँव में हैंडपंप चला के मीठा पानी पीना एक अलग अनुभूति दे गया।"

ऐसे में यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा है कि कद चाहे कितना भी बड़ा हो पद चाहे कितना भी बड़ा हो ज़मीनी रहना कोई आपसे सीखे। एक और यूजर ने लिखा है कि यही मिठास देश मे कायम रहने देते तो..कितना अच्छा रहता।  

टॅग्स :अनुराग ठाकुरलद्दाखवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए