लाइव न्यूज़ :

परमबीर सिंह देश छोड़ कर भाग गए हैं? जांच एजेंसियों को शक, महाराष्ट्र के गृह मंत्री बोले- लुकआउट सर्कुलर किया है जारी

By विनीत कुमार | Updated: September 30, 2021 21:06 IST

परमबीर सिंह के देश छोड़कर भागने की अटकलें लगाई जा रही हैं। महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप पाटिल ने इस संबंध में कहा है कि उन्होंने भी ऐसा सुना है और उनकी तलाश जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के देश छोड़कर भागने की अटकलेंमहाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वाल्से पाटिल ने भी गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार परमबीर सिंह की तलाश कर रही है।मई के पहले हफ्ते में छुट्टी पर गए थे परमबीर सिंह, इसके बाद अगस्त में छुट्टी बढ़ाने की उन्होंने मांग की थी।

मुंबई: मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के देश छोड़कर भागने की अटकलें लगाई जा रही हैं। दरअसल, एंटीलिया और मनसुख हिरेन हत्या मामले की जांच कर रही एनआईए ने परमबीर सिंह को पूछताछ के लिए कई बार समन भेजा है, लेकिन उन्हें अब तक समन नहीं पहुंचा है।

बहरहाल, जारी अटकलों के बीच महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वाल्से पाटिल ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार परमबीर सिंह की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर परमबीर सिंह ने देश छोड़ा है तो ये अच्छी बात नहीं है।

दक्षिण मुंबई में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पाटिल ने कहा, 'हम उनके ठिकाने की तलाश कर रहे हैं।' यह पूछे जाने पर कि क्या परमबीर सिंह ने देश छोड़ दिया है, पाटिल ने कहा, 'मैंने ऐसा कुछ सुना है लेकिन एक सरकारी कर्मचारी के रूप में वह हमें बताए बिना देश नहीं छोड़ सकते। हमने लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है और अगर वह चले गए तो यह अच्छा नहीं है।'

परमबीर सिंह स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर गए थे छुट्टी पर

परमबीर सिंह स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए 7 मई को डीजी होमगार्ड के पद से छुट्टी पर चले गए थे। वह मुंबई से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए और खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अपनी छुट्टी बढ़ा दी। 

इस बीच कहा जा रहा है कि परमबीर रूस भाग गए हैं। बता दें कि एंटीलिया बम मामले में समन जारी होने के बाद परमबीर सिंह 7 अप्रैल को एनआईए के सामने पेश हुए थे। 

इससे पहले 17 मार्च को परमबीर सिंह का ट्रांसफर होम गार्ड डिपार्टमेंट में कर दिया गया था। उन्होंने 22 मार्च को अपना पद संभाला था और 4 मई तक ऑफिस गए थे।

सूत्रों के अनुसार अगस्त के दूसरे सप्ताह के आसपास परमबीर सिंह ने छुट्टी बढ़ाने की मांग की थी। उन्होंने 29 अगस्त तक की छुट्टी मांगी। हालांकि, तब से उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ है। एनआईए के अधिकारियों ने भी अगस्त के दूसरे सप्ताह में सिंह को तलब किया लेकिन वे नहीं मिले।

इस बीच मार्च में गठित सेवानिवृत्त जस्टिस केयू चांदीवाल की एक सदस्यीय समिति ने भी परमबीर सिंह को कम से कम चार बार आने और गवाही देने के लिए तलब किया। ये आयोग परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों पर पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ जांच कर रहा है।

टॅग्स :Parambir SinghएनआईएNIA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला