संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरश ने एक भारतीय लड़की के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर शेयर की है। उन्होंने इसके साथ ही लिखा कि लिसप्रिया कंगुजाम से मिलकर मुझे खुशी हुई। उनके साथ बातचीत हमें भविष्य के लिए सोचने को मजबूर करता है। इसके आगे उन्होंने लिखा कि दुनिया को पर्यावरण पर तुरंत फैसला लेना होगा।
आपको बता दें कि यह लड़की लिसप्रिया भारतीय मूल की लड़की है। यह लड़की पर्यावरण के क्षेत्र में देश व दुनिया को जागरूप करने का काम कर रही है। इसी संबंध में उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान यूएन के महासचिव से मुलाकात की।