लाइव न्यूज़ :

इंदौर में कोविड-19 से वरिष्ठ डॉक्टर की मौत, अब तक कुल तीन चिकित्सकों ने दम तोड़ा

By भाषा | Updated: May 22, 2020 17:24 IST

कोविड-19 का प्रकोप बरकरार रहने के कारण इंदौर जिला ‘रेड जोन’ में बना हुआ है। जिले में इस महामारी के मरीजों की संख्या बढ़कर 2,850 पर पहुंच गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएमएचओ ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि वरिष्ठ डॉक्टर कोविड-19 से किस तरह संक्रमित हुए थे।भारत में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,18,447 हो गई है, अब तक 3500 से ज्यादा लोगों की जान गई है

देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी की जद में आये एक डॉक्टर की मौत हो गयी है। इसके साथ ही, जिले में इस महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 110 पर पहुंच गयी है जिनमें तीन चिकित्सक शामिल हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. प्रवीण जड़िया ने शुक्रवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद 67 वर्षीय डॉक्टर शहर के एक निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती थे। उन्होंने कहा, "तमाम कोशिशों के बावजूद वरिष्ठ डॉक्टर की जान नहीं बचायी जा सकी। उन्होंने गुरुवार शाम अस्पताल में आखिरी सांस ली।" डा. जड़िया ने बताया कि कोविड-19 से दम तोड़ने वाले जनरल फिजिशियन निजी प्रैक्टिस करते थे। हालांकि, जब वह कोविड-19 की जद में आये, तब शहर में इस महामारी का संक्रमण रोकने के उपाय के तहत निजी क्लिनिक चलाये जाने पर रोक लगी थी।

सीएमएचओ ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि वरिष्ठ डॉक्टर कोविड-19 से किस तरह संक्रमित हुए थे। जिले में गुजरे डेढ़ महीने के दौरान 62 वर्षीय जनरल फिजिशियन और 65 वर्षीय आयुर्वेद चिकित्सक की भी कोविड-19 से मृत्यु हो चुकी है। 

भारत में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 3,583

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से 148 और लोगों की मौत हो जाने के बाद देश में इस घातक वायरस से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,583 हो गई है जबकि संक्रमण के 6,088 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,18,447 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि देश में 66,330 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है, संक्रमित हुए 48,533 लोग अब स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी तक करीब 40.97 प्रतिशत मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।’’ जिन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई हैं, उनमें विदेशी भी शामिल हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज