लाइव न्यूज़ :

रूस के सुदूर इलाके में फंसे एयर इंडिया के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, 232 लोगों को लेकर सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हुई फ्लाइट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2023 08:55 IST

दिल्ली से उड़ान भरने वाले विमान एआई173 को इंजन में खराबी के कारण रूस में उतारा गया था। बोइंग 777-200 एलआर में 216 यात्री तथा चालक दल के 16 सदस्य सवार थे।

Open in App

मुंबई: दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रहे एअर इंडिया के विमान के आपात स्थिति में रूस के सुदूर मगदान शहर में उतरने के बाद एयरलाइन की ओर से भेजी गई दूसरी फ्लाइट ने गुरुवार को सभी 232 यात्रियों के साथ अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंजन में खराबी आने के बाद विमान को रूस के सुदूर मगदान शहर में आपात स्थिति में उतारना पड़ा था।

‘टाटा समूह’ के स्वामित्व वाली निजी विमानन कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, दिल्ली से उड़ान भरने वाले विमान एआई173 को इंजन में खराबी के कारण रूस की ओर मोड़ा गया था। बोइंग 777-200 एलआर में 216 यात्री तथा चालक दल के 16 सदस्य सवार थे। विमान सुरक्षित मगदान में उतरा।

एअर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि विमान एआई173डी सभी यात्रियों व चालक दल के सदस्यों के साथ रूस के मगदान (जीडीएक्स) से सैन फ्रांसिस्को (एसएफओ) रवाना हो गया है। उन्होंने बताया कि विमान जीडीएक्स से आठ जून को स्थानीय समायानुसार 10 बजकर 27 मिनट पर रवाना हुआ, उसके आठ जून को देर रात सवा 12 बजे (स्थानीय समायानुसार) सैन फ्रांसिस्को पहुंचने की उम्मीद है।

विमान के वहां पहुंचने पर सभी यात्रियों के लिए निकासी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए एअर इंडिया ने अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए हैं। उन्होंने बताया कि एसएफओ का दल यात्रियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है, जिसमें चिकित्सकीय देखभाल, परिवहन संबंधी सुविधाएं आदि शामिल हैं।

टॅग्स :एयर इंडियारूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज