लाइव न्यूज़ :

मुख्तार अंसारी से जुड़े फर्जी एम्बुलेंस मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 16, 2021 15:39 IST

Open in App

बाराबंकी (उप्र), 16 जून उत्तर प्रदेश की मऊ सदर सीट से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के जुड़े फर्जी एम्बुलेंस मामले में वांछित 25 हजार के इनामी आनंद यादव को पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के फैजाबाद रोड से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दो आरोपी अभी तक फरार चल रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले में तीन आरोपी पहले से ही जेल जा चुके हैं जबकि फरार अन्य तीन आरोपियों आनंद यादव, मुजाहिद और शाहिद के खिलाफ पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था। इनमें एक आरोपी आनंद यादव को बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस टीम को फैजाबाद रोड पर गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि इस मामले के फरार अन्य आरोपियों की भी पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, आनंद यादव ने पूछताछ के दौरान इस साजिश में और भी लोगों के शामिल होने की बात कबूली है। जानकारी के मुताबिक, आनंद ने सभी के नाम पुलिस को बता दिए हैं। ऐसे में पुलिस इन सभी लोगों को आरोपी बना सकती है।

पुलिस अधीक्षक प्रसाद ने बताया कि ऐसी जानकारी मिली है कि इस एंबुलेंस से हथियारों की तस्करी भी की गई। इसके अलावा, एम्बुलेंस के मामले में कई अन्य लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, जितने भी लोगों के नाम उजागर हो रहे हैं उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि जबरन वसूली के एक मामले में बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को गत 31 मार्च को पंजाब के मोहाली स्थित अदालत में पेश किया गया था। अंसारी को जिस एम्बुलेंस से लाया गया था उस पर बाराबंकी की नंबर प्लेट लगी थी। जब पुलिस ने जांच की तो पाया कि मऊ के श्याम संजीवनी हॉस्पिटल की संचालिका अलका राय तथा उनके कुछ सहयोगियों ने इस एम्बुलेंस का कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंजीकरण कराया है। इसके बाद बाराबंकी की नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें अंसारी को साजिश और जालसाजी का आरोपी बनाया गया था।

बाराबंकी पुलिस का कहना है कि डॉक्टर अलका राय, उनके सहयोगी डॉक्टर शेषनाथ राय, मुख्तार अंसारी, मुजाहिद, राजनाथ यादव और अन्य ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत एंबुलेंस के पंजीकरण के लिए कूटरचित कागजात तैयार किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे