लाइव न्यूज़ :

Ankita Bhandari Murder Case: भाजपा ने आरोपी पुलकित के पिता-भाई को पार्टी से किया निष्कासित

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 24, 2022 14:11 IST

अंकिता भंडारी हत्याकांड के मद्देनजर मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता और भाई को भारतीय जनता पार्टी ने तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता और भाई को भाजपा ने तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया।पुलकित हरिद्वार से भाजपा नेता विनोद आर्य का बेटा है।विनोद आर्य उत्तराखंड माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं।

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को उत्तराखंड के एक रिजॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता और भाई को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बता दें कि भाजपा नेता विनोद आर्य पुलकित के पिता तो अंकित आर्य उसका भाई है। भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने शनिवार को विनोद आर्य और अंकित आर्य के निष्कासन पत्र जारी किया।

अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलकित आर्य रिजॉर्ट का मालिक है जहां पीड़िता नौकरी करती थी। पुलकित हरिद्वार से भाजपा नेता विनोद आर्य का बेटा है। विनोद आर्य उत्तराखंड माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा नेता के बेटे ने गैरकानूनी तरीके से पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक में इस रिजॉर्ट का निर्माण कराया था जिसे शुक्रवार रात ध्वस्त कर दिया गया। 

पुलकित आर्य, रिजॉर्ट के प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को लड़की की हत्या करने और शव चीला नहर में फेंकने का अपराध स्वीकार करने के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। पौड़ी के एएसपी शेखर चंद्र सुयाल ने शुक्रवार को बताया था कि शुरुआत में आरोपियों ने पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश की, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।

बता दें कि अंकिता भंडारी का शव शनिवार सुबह चीला नहर से बरामद हुआ। लड़की का शव मिलने से पहले उसके अभिभावकों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह सोमवार से से लापता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया, "आज सुबह बेटी अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया। इस हृदयविदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी जी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से जांच के आदेश दे दिए हैं।"

टॅग्स :Bharatiya Janata Partyपुष्कर सिंह धामीPushkar Singh Dhami
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

भारतVIDEO: दीया कुमारी, ब्रजेश पाठक और पुष्कर धामी ने मां कामाख्या के किए दर्शन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज