लाइव न्यूज़ :

धनशोधन मामले में अनिल देशमुख के सहायकों को 20 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: July 6, 2021 13:32 IST

Open in App

मुंबई, छह जुलाई विशेष पीएमएलए अदालत ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के दो सहायकों को मंगलवार को 20 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। देशमुख के खिलाफ 100 करोड़ रूपये की रिश्वत के आरोपों से जुड़े धनशोधन के मामले में यह कार्रवाई की गई है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 26 जून को देशमुख के निजी सचिव संजीव पलांडे और निजी सहायक कुंदन शिंदे को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पलांडे और शिंदे की ईडी की रिमांड मंगलवार को समाप्त होने के बाद उन्हें विशेष न्यायाधीश एसएम भोंसले के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उन्हें जांच एजेंसी के अनुरोध पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इससे पहले ईडी ने अदालत में कहा था कि दोनों आरोपियों की अपराध में ‘बहुत अहम’ भूमिका थी।

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में आरोप लगाया था कि देशमुख ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री रहते हुए बर्खास्त हो चुके पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को मुंबई के बार और रेस्तराओं से हर महीने 100 करोड़ रुपये से अधिक की उगाही करने का निर्देश दिया था।

सिंह के आरोपों के संदर्भ में बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने प्रारंभिक जांच की जिसके बाद ईडी ने देशमुख और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। सीबीआई ने देशमुख तथा अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित प्रावधानों तथा सार्वजनिक जिम्मेदारी अनुचित तरीके से और बेइमानी से निभाते हुए अनावश्यक लाभ पाने की कोशिश से जुड़े भ्रष्टाचार निरोधक कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था।

देशमुख ने आरोप लगने के बाद इस साल अप्रैल में राज्य के गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज