लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: ‘आंग्रिया’- सेनानी मावला की कहानी

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: February 1, 2024 10:36 IST

हमारे देश में संस्कृति की इतनी विशाल संपदा है कि एक ही राज्य के इतिहास का वर्णन करने के लिए पूरा जीवनकाल भी कम पड़ जाएगा। देश का इतिहास समुद्र जैसा विशाल है। इतिहास के पन्ने पलटने पर नई पीढ़ी को प्रेरित करने वाले कान्होजी जैसे अनगिनत प्रेरक व्यक्तित्व सामने आते हैं।

Open in App

छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनाप्रमुख कान्होजी आंग्रे के व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालने वाली पुस्तक है- ‘आंग्रिया-द हिस्टोरिकल ओडिसी’। अंग्रेजों ने एक शूरवीर मावला सेनानी का नामोनिशान मिटाने का पूरा प्रयास किया और इसीलिए कान्होजी आंग्रे जैसे व्यक्तित्व को दुनिया नहीं जान सकी। कान्होजी आंग्रे की पहचान ‘कोंकण का राजा’ और ‘समुद्र का शिवाजी’ के नाम से भी थी. हिंदवी स्वराज्य के दौर में उन्होंने बहुत बड़ी सैन्य क्रांति की थी।

संपूर्ण कोंकण तट पर उनका राज्य फैला हुआ था। उनके दो बेटे शेखूजी और संभाजी आंग्रे थे। उन पर राज्य की सुरक्षा से लेकर करवसूली तक की जिम्मेदारी थी। अंग्रेजों के तुलाजी आंग्रे के विरुद्ध विजयदुर्ग आक्रमण के बाद कान्होजी का साम्राज्य अस्त हो गया।

भूटान के रहने वाले सोहेल रेखी मशहूर एक्ट्रेस वहीदा रहमान के सुपुत्र हैं। उन्हें बचपन से ही भारतीय इतिहास में रुचि थी। यह रुचि आगे चलकर शौक में बदल गई। उनकी नवीनतम पुस्तक ‘आंग्रिया-द हिस्टोरिकल ओडिसी’ है।

पुस्तक लिखने का विचार कैसे आया?

बच्चों की किताब के लिए समुद्री पायरेट्स पर शोध करते समय मुझे कान्होजी आंग्रे का नाम पता चला. इसके अलावा ‘पायरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ में एक भारतीय पायरेट का नाम संभाजी है, जो कान्होजी के बेटे थे। पश्चिमी मीडिया के अनुसार, कान्होजी लगभग 300 वर्षों तक समुद्री पायरेट थे, लेकिन वास्तव में वह कोंकण के सूबेदार, हिंदवी साम्राज्य के सेना प्रमुख थे। कान्होजी की मृत्यु के बाद अंग्रेजों ने उनका नामोनिशान मिटा दिया। 1951 में पश्चिमी नौसेना कमान का नाम बदलकर ‘आईएनएस आंग्रे’ रखा गया। इसके अलावा, आंग्रे का नाम आज एक लाइटहाउस और आंग्रिया बैंक को छोड़कर कहीं नहीं मिलता है। यह पुस्तक ऐसे शूरवीर आंग्रे के इतिहास को पूरी दुनिया तक फैलाने के उद्देश्य से लिखी गई है।

पुस्तक के लिए संदर्भ तलाशना कितना कठिन था?

कान्होजी से संबंधित संदर्भ खोजने में पांच साल शोध करना पड़ा। मैंने अधिकतम संदर्भ उस अवधि के उपलब्ध पत्रों से लिए हैं। कान्होजी के पुर्तगालियों को लिखे पत्र आज भी ईस्ट इंडिया कंपनी के कार्यालय में उपलब्ध हैं। अलीबाग में मेरी मुलाकात कान्होजी आंग्रे के वंशज रघुजी आंग्रे से हुई। मुझे उनसे बहुत सहायता मिली। इतिहास में कान्होजी का जो उल्लेख है, उसके साथ हिंदवी स्वराज्य के इतिहास का भी अध्ययन किया।

कान्होजी के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। उनके बारे में शालेय पाठ्यक्रम में भी बहुत कम पढ़ाया जाता है, फिर भी महाराष्ट्र में उनका नाम जाना जाता है, लेकिन महाराष्ट्र के बाहर उन्हें ज्यादा लोग नहीं जानते।

इस पुस्तक की खासियत क्या है?

पाठकों की रुचि बढ़ाने के लिए ‘हिस्टोरिकल गल्प’ का प्रयोग किया गया है। पुस्तक लिखने के पीछे भावना यह है कि शिवकालीन इतिहास के इस नायक के व्यक्तित्व की जानकारी दूर-दूर तक पहुंचे। उनकी जिंदगी में वह सबकुछ है जिसकी मदद से एक बेहतरीन फिल्म बन सकती है। इसलिए अगर भविष्य में इस विषय पर कोई फिल्म बनाना चाहे, तो मैं मदद करने के लिए तैयार हूं। हमारे देश में संस्कृति की इतनी विशाल संपदा है कि एक ही राज्य के इतिहास का वर्णन करने के लिए पूरा जीवनकाल भी कम पड़ जाएगा। देश का इतिहास समुद्र जैसा विशाल है। इतिहास के पन्ने पलटने पर नई पीढ़ी को प्रेरित करने वाले कान्होजी जैसे अनगिनत प्रेरक व्यक्तित्व सामने आते हैं।

टॅग्स :छत्रपति शिवाजीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप