लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: जगनमोहन रेड्डी ने 13 नए जिलों का गठन किया, तेलुगु नव वर्ष से काम शुरू करने की उम्मीद

By विशाल कुमार | Updated: January 26, 2022 12:33 IST

आंध्र प्रदेश के 25 लोकसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक को एक जिले में पुनर्गठित किया गया है। अराकू निर्वाचन क्षेत्र को दो जिलों में विभाजित है, जो अब तक चार जिलों में फैला हुआ था। नए जिलों के तेलुगु नव वर्ष के दिन उगादी से काम करना शुरू करने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्दे नए जिलों के तेलुगु नव वर्ष के दिन उगादी से काम करना शुरू करने की उम्मीद है।आंध्र प्रदेश के 25 लोकसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक को एक जिले में पुनर्गठित किया गया है।तेलंगाना क्षेत्र में पहले के 10 के स्थान पर 33 जिलों का निर्माण किया था।

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल को अंजाम देते हुए मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने बुधवार सुबह को एक अधिसूचना जारी कर 13 नए जिलों के गठन की मंजूरी दी। प्रशासनिक अधिकारियों की पहुंच और शासन को सर्वसुलभ बनाने के लिए मौजूदा 13 जिलों की संख्या को बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है।

आंध्र प्रदेश के 25 लोकसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक को एक जिले में पुनर्गठित किया गया है। अराकू निर्वाचन क्षेत्र को दो जिलों में विभाजित है, जो अब तक चार जिलों में फैला हुआ था।

एक जिले का नाम चर्चित अभिनेता और पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामा राव के नाम पर एनटीआर (विजयवाड़ा) तो अल्लूरी सीताराम राजू (पडेरू) जिले का नाम अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासियों का नेतृत्व करने वाले एक क्रांतिकारी के नाम पर रखा गया है। नए जिलों के तेलुगु नव वर्ष के दिन उगादी से काम करना शुरू करने की उम्मीद है।

गजट नोटिफिकेशन में कहा गया है आंध्र प्रदेश जिला (गठन) अधिनियम, 1974 की धारा 3 के तहत जिले की सीमाओं का परिवर्तन, संबंधित क्षेत्रों के बेहतर प्रशासन और विकास के हित में है। संबंधित जिलों में रहने वाले प्रभावित होने की संभावना वाले व्यक्तियों से 24 फरवरी तक आपत्तियां, सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।

बता दें कि, 2014 में संयुक्त आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद, के चंद्रशेखर राव सरकार ने तेलंगाना क्षेत्र में पहले के 10 के स्थान पर 33 जिलों का निर्माण किया था।

टॅग्स :आंध्र प्रदेशJagan Mohan Reddy
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज