लाइव न्यूज़ :

Andhra Pradesh: जगनमोहन रेड्डी को झटका?, विजयसाई रेड्डी ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, राजनीति से मोहभंग, खेती-किसानी पर फोकस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2025 13:34 IST

Andhra Pradesh: वाईएसआरसीपी के नेता मड्डिला गुरुमूर्ति ने अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की थी तथा वाई एस जगनमोहन रेड्डी को फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहुंचाने के लिए पार्टी में एकता के महत्व पर बल दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देउपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।राजनीति से हटकर कृषि पर ध्यान केंद्रित करने की अपनी मंशा की घोषणा की।मुख्यमंत्री बनाने के लिए मैंने अनुरोध किया कि हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए।

नई दिल्लीः वाईएसआरसीपी के नेता वी विजयसाई रेड्डी ने शनिवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफ दे दिया। उन्होंने यहां राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। रेड्डी ने बाद में संवाददाताओं को बताया कि राज्यसभा में उनके छह साल के कार्यकाल में अभी साढ़े तीन साल बाकी हैं, इसके बाद भी उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से अपना इस्तीफा दे दिया है। धनखड़ से मिलने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और उन्होंने उसे स्वीकार कर लिया है।’’

इससे पहले, वाईएसआरसीपी के नेता मड्डिला गुरुमूर्ति ने अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की थी तथा वाई एस जगनमोहन रेड्डी को फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहुंचाने के लिए पार्टी में एकता के महत्व पर बल दिया था। विजयसाई रेड्डी ने कई लोगों को उस वक्त चौंका दिया जब उन्होंने संसद से इस्तीफा देने और राजनीति से हटकर कृषि पर ध्यान केंद्रित करने की अपनी मंशा की घोषणा की।

गुरुमूर्ति ने यहां रेड्डी के निवास पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘निश्चित रूप से हम सभी चाहते हैं कि वह (विजयसाई रेड्डी) हमारी पार्टी में बने रहें। कृपया राजनीति से बाहर न जाएं। आप जैसे अनुभवी लोग पार्टी के लिए जरूरी हैं। जगन को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए मैंने अनुरोध किया कि हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए।’’

टॅग्स :आंध्र प्रदेशवाईएसआर कांग्रेस पार्टीYSR Reddyराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?