लाइव न्यूज़ :

Andhra Pradesh Rajya Sabha Election 2022: आंध प्रदेश में चुनाव, जगनमोहन ने पड़ोसी राज्य तेलंगाना से दो उम्मीदवार घोषित किए, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2022 19:41 IST

Andhra Pradesh Rajya Sabha Election 2022: दो उम्मीदवार पड़ोसी राज्य तेलंगाना से हैं। पूर्व तेदेपा विधायक बीडा मस्थान राव को चौथी सीट के लिए पार्टी ने प्रत्याशी बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देचारों सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया 24 मई को अधिसूचना जारी होगी।31 मई तक नामांकन पत्र दाखिल किये जा सकते हैं।जरूरत पड़ने पर 10 जून को मतदान होगा।

Andhra Pradesh Rajya Sabha Election 2022: आंध प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने इस राज्य से राज्यसभा की चार सीटों के लिए 10 जून को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को चार उम्मीदवारों की घोषणा की।

उनमें दो उम्मीदवार पड़ोसी राज्य तेलंगाना से हैं। वाईएसआरसी के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी के वकील एन निरंजन रेड्डी और बीसी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आर कृष्णैया को पार्टी ने राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव मैदान में उतारा है।

पार्टी ने इन दो सीटों के लिए तेलंगाना के स्थानीय नेताओं की अनदेखी की है। ये दोनों तेलंगाना से आते हैं। वर्तमान सांसद वी विजयसाई रेड्डी को फिर से पार्टी ने नामित किया है। राज्यसभा में उनका वर्तमान कार्यकाल अगले महीने पूरा हो रहा है। पूर्व तेदेपा विधायक बीडा मस्थान राव को चौथी सीट के लिए पार्टी ने प्रत्याशी बनाया गया है।

आंध्र प्रदेश से राज्यसभा की इन चारों सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया 24 मई को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी और 31 मई तक नामांकन पत्र दाखिल किये जा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर 10 जून को मतदान होगा। विधानसभा में संख्याबल को देखते हुए वाईएसआरसी के इन चारों सीटों के आसानी से जीत लेने की संभावना है। 

टॅग्स :वाईएसआर कांग्रेस पार्टीJagan Mohan Reddyराज्यसभा चुनावतेलंगानाके चंद्रशेखर रावBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह