लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: चंद्रबाबू नायडू के समर्थन में आए जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण, गिरफ्तारी को बताया दुखद

By रुस्तम राणा | Updated: September 9, 2023 15:19 IST

जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने कहा, "जन सेना की ओर से हम चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हैं। लोकतंत्र में ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअध्यक्ष पवन कल्याण ने नायडू की गिरफ्तारी पर सरकार की कड़ी निंदा कीजन सेना पार्टी प्रमुख ने कहा, लोकतंत्र में ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैंबोले- आज जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया वह दुखद है

अमरावती: आंध्र प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर सियासी हंगाम जारी है। जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने नायडू की गिरफ्तारी पर सरकार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, "जन सेना की ओर से हम चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हैं। लोकतंत्र में ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। आज जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया वह दुखद है। हम खुलकर विरोध कर रहे हैं जिस तरह से अधिकारी और राजनीतिक दल सरकारी नेताओं के आदेश के अनुसार गिरफ्तारी कर रहे हैं।”

वहीं तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कुंचनपल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी का पुतला जलाकर चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। प्रदर्शनकारियों ने 'सीएम मुर्दाबाद' के नारे लगाए और टायर जलाकर सड़क को जाम किया। जवाब में, पुलिस ने टीडीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, बाद में उन्हें आगे की कार्यवाही के लिए नजदीकी पुलिस स्टेशन ले जाया गया। 

वहीं आंध्र प्रदेश अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू ₹371 करोड़ के कौशल विकास घोटाले में मुख्य साजिशकर्ता और "आरोपी नंबर 1" हैं। जांच एजेंसी ने आगे कहा कि सरकारी आदेश नायडू के निर्देशों के तहत जारी किया गया था, जिसका उद्देश्य सरकारी खजाने को गलत नुकसान पहुंचाना और निजी व्यक्तियों को लाभ पहुंचाना था।

पूर्व सीएम को घोटाले के सिलसिले में सीआईडी ने सुबह करीब 6 बजे नंदयाला शहर के ज्ञानपुरम में आरके फंक्शन हॉल से गिरफ्तार किया गया। अपनी रिमांड रिपोर्ट में, “सीआईडी ने कहा है कि अब तक की जांच के अनुसार, छह कौशल विकास समूहों पर निजी संस्थाओं द्वारा खर्च की गई कुल राशि विशेष रूप से एपी सरकार और एपी कौशल विकास केंद्र द्वारा उन्नत धनराशि से प्राप्त की गई है, जो कुल मिलाकर ₹371 करोड़ है।”

टॅग्स :एन चन्द्रबाबू नायडूआंध्र प्रदेशतेलगु देशम पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज