लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: जगनमोहन रेड्डी सरकार ने तीन राजधानियां बनाने का विवादित विधेयक वापस लिया, हाईकोर्ट को जानकारी दी

By विशाल कुमार | Updated: November 22, 2021 13:01 IST

आंध्र प्रदेश की जगनमोहन रेड्डी सरकार ने अमरावती से एकमात्र राजधानी होने का अधिकार छिनने हुए तीन राजधानी बनाने की एक विवादित योजना लेकर आई थी जिसमें अमरावती एक विधायी राजधानी, विशाखापत्तनम एक कार्यकारी और कुरनूल न्यायिक राजधानी बनाई गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देजगनमोहन रेड्डी सरकार ने राज्य में तीन राजधानी बनाने के अपने विधेयक को वापस ले लिया है.इस विवादित योजना को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी.सरकार ने आज इस विधेयक को रद्द करने का फैसला हाईकोर्ट में जमा कर दिया।

अमरावती:आंध्र प्रदेश की जगनमोहन रेड्डी सरकार ने राज्य में तीन राजधानी बनाने के अपने विधेयक को वापस ले लिया है। रेड्डी थोड़ी देर में आंध्र प्रदेश विधानसभा में इस संबंध में एक बयान देने की उम्मीद की जा रही है।

रेड्डी सरकार ने अमरावती से एकमात्र राजधानी होने का अधिकार छिनने हुए तीन राजधानी बनाने की एक विवादित योजना लेकर आई थी जिसमें अमरावती एक विधायी राजधानी, विशाखापत्तनम एक कार्यकारी और कुरनूल न्यायिक राजधानी बनाई गई थी।

इस विवादित योजना को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। सरकार ने आज इस विधेयक को रद्द करने का फैसला हाईकोर्ट में जमा कर दिया।

यह फैसला एक ऐसे समय में लिया गया है जब विकेंद्रीकरण के इस फैसले के खिलाफ अमरावती के किसान और अन्य तिरुपति तक की महापदयात्रा पर हैं।

रविवार को भाजपा नेता भी इस मार्च में शामिल हो गए थे और ऐसा माना जा रहा है कि इसके लिए उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था।

पिछले साल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय को सूचित किया था कि राज्य की राजधानी राज्य सरकार द्वारा तय किया जाने वाला मामला है, और कहा कि इसमें केंद्र की कोई भूमिका नहीं है।

टॅग्स :आंध्र प्रदेशJagan Mohan Reddyहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतDhar Bhojshala Dispute: वाग्देवी मंदिर, हवन कुंड, मूर्तिकला और संस्कृत शिलालेख?, भोजशाला में सबूत और हिन्दू पक्ष ने जीत ली बाजी?

भारतमप्र उच्च न्यायालय ने धार स्थित भोजशाला को मंदिर घोषित किया, हिंदुओं को पूजा करने का अधिकार भी दिया?

भारतवकील की ड्रेस में कोलकाता हाई कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, कोर्ट में रखी दलीलें

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार