लाइव न्यूज़ :

साँप काटने की घटनाओं पर रोक के लिए आंध्र प्रदेश सरकार 29 अगस्त को कराएगी यज्ञ, हो रही है आलोचना

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 27, 2018 20:09 IST

आलोचकों का कहना है कि सरकार पहले भी बारिश के लिए वरूण यज्ञम जैसे यज्ञ कराती रही है। लेकिन इसका कोई प्रमाण नहीं है कि उनका सकारात्मक असर पड़ा हो।

Open in App

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 27 अगस्त: पिछले दो महीनों में कृष्णा जिले में सांप के काटने की कई घटनाएं होने के बाद सर्प देवता को प्रसन्न करने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार की सर्पयज्ञम योजना की कई तबकों द्वारा आलोचना की गयी है।

सांप के काटने के कारण दो लोगों की मौत हो गयी है जबकि 100 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मोपादेवी के प्रसिद्ध सुब्रमण्येश्वर स्वामी मंदिर में आमतौर पर लोगों द्वारा निजी अनुष्ठान किया जाता है। सरकार के धार्मिक मामलों का (एंडोमेंट) विभाग 29 अगस्त को वहीं सर्पयज्ञम और सर्प दोष निवारण पूजा की व्यवस्था करेगा।

जिला कलेक्टर बी लक्ष्मीकांतम ने कहा कि एंडोमेंट विभाग और कृष्णा जिला प्रशासन के तहत पुजारी अनुष्ठान करेंगे।

पिछले कुछ महीनों के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों से सर्पदंश के मामले सामने आए हैं। 

हालांकि सर्पयज्ञम कराने के सरकार के फैसले की आलोचना भी हो रही है। जन विज्ञान वेदिका जैसे अंधविश्वास विरोधी संगठनों ने सरकार की योजना की आलोचना करते हुए कहा कि यह अंधविश्वास को बढ़ावा देने के समान है।

उन्होंने कहा कि सरकार पहले भी बारिश के लिए वरूण यज्ञम जैसे यज्ञ कराती रही है। लेकिन इसका कोई प्रमाण नहीं है कि उनका सकारात्मक असर पड़ा हो।

सरकारी अधिकारियों ने इस संबंध में अलग राय व्यक्त की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसे अंधविश्वास के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। मंदिरों में कई पूजा और यज्ञ नियमित रूप से होते रहे हैं। सर्पयज्ञम उनमें से एक है। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसचंद्रबाबू नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल