लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में बाढ़, 17 की मौत, 100 लापता, सड़कें नहरों में तब्दील, वाहन बहे, देखते ही देखते मकान ध्वस्त, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 20, 2021 15:59 IST

पुलिस, राजस्व और अग्निशमन विभाग की टीमों के अलावा, राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) की लगभग सात टीमों को खोज और बचाव कार्यों का नेतृत्व करने के लिए तैनात किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देचार जिलों में अलग-अलग घटनाओं में 100 से अधिक लोगों के बह जाने की आशंका है।कई जगहों पर सड़कें नहरों में तब्दील हो गईं और वाहन बह गए।तिरुपति अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को उड़ान संचालन के लिए फिर से खोल दिया गया।

अमरावतीः आंध्र प्रदेश में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। आंध्र प्रदेश के चित्तूर, कडपा, कुरनूल और अनंतपुर सहित रायलसीमा के चार जिलों में अचानक आई बाढ़ में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, चार जिलों में अलग-अलग घटनाओं में 100 से अधिक लोगों के बह जाने की आशंका है।

पुलिस, राजस्व और अग्निशमन विभाग की टीमों के अलावा, राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) की लगभग सात टीमों को खोज और बचाव कार्यों का नेतृत्व करने के लिए तैनात किया गया है। उफनती नदियों और नालों ने जिलों में भारी बाढ़ ला दी है, कुछ स्थानों पर सड़कें काट दीं और जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कई जगहों पर सड़कें नहरों में तब्दील हो गईं और वाहन बह गए।

हालांकि रेनिगुंटा स्थित तिरुपति अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को उड़ान संचालन के लिए फिर से खोल दिया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को बेंगलुरु शहरी, ग्रामीण जिलों, तुमकुरु, शिवमोग्गा, रामनगर, कोडागु, हसन, दावणगेरे, चित्रदुर्ग, चिक्कमगलुरु, बल्लारी, कोप्पल, हावेरी, गडग, ​​धारवाड़ सहित कर्नाटक के 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया।

कडप्पा और चित्तूर जिलों में भीषण बाढ़ के कारण अब भी कई लोग लापता हैं। अनंतपुरामु जिले के कादिरी शहर में घर ढहने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। बचाव अभियान में लगे अधिकारियों को आशंका है कि मलबे में कुछ अन्य लोग दबे हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी ने कडप्पा, अनंतपुरामु और चित्तूर जिलों में क्षति का आकलन करने के लिए हवाई सर्वेक्षण किया। सरकार ने बाढ़ में मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। नेल्लोर जिला भी काफी प्रभावित हुआ है, जहां पेन्नार नदी में बाढ़ के कारण शनिवार को कई गांव जलमग्न हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एसपीएस नेल्लोर जिले में हजारों लोगों को राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया है। जिलों में बचाव और राहत अभियानों के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेशवाईएसआर कांग्रेस पार्टीवाई एस जगमोहन रेड्डीमौसमबाढ़मौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागएनडीआरएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज