लाइव न्यूज़ :

कुरनूल खदान में 11 मजदूरों की मौत पर सीएम नायडू ने किया मुआवजे का ऐलान, सभी परिवारों को मिलेंगे 5-5 लाख

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: August 4, 2018 10:18 IST

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शुक्रवार रात पत्थर की खदान में हुए शक्तिशाली विस्फोट में 11 श्रमिकों की मौत हो गई।

Open in App

अमरावती, 4 अगस्त: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शुक्रवार रात पत्थर की खदान में हुए शक्तिशाली विस्फोट में 11 श्रमिकों की मौत पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सभी परिवारों को 5-5 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ उन्होंने डिप्टी सीएम व माइनिंग मिनिस्टर को घटना स्‍थल का मुआयना करने का भी आदेश दिया है। सीएम नायडू ने कहा कि मंत्री खुद मौके पर पहुंचकर मामले का निरीक्षण करें और दुर्घटना से हताहत लोगों की सहायता करें।

एक जांच अधिकारी ने फोन पर बताया कि सभी मृतक ओडिशा के रहने वाले थे और यहां काम के लिए आए थे। यह विस्फोट उस समय हुआ जब अलुरू मंडल के तहत हाथी बेलगल में खदान कार्य चल रहा था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पत्थर तोड़ने के लिए प्रयुक्त होने वाली जिलेटिन छड़ों में विस्फोट के वक्त कम से कम 20 श्रमिक मौके पर मौजूद थे। अचानक हुए विस्फोट में श्रमिक फंस गये और हताहत हुए।’’

उन्होंने कहा कि कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हुए जिन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीवित बचे लोगों की तलाश जारी है। अलुरू के विधायक जी जयराम ने बताया कि धमाका इतना भीषण था कि 40 किमी दूर तक उसकी गूंज सुनाई दी। उन्होंने बताया, 'ये खदान दो गांव के बीच स्थित है। इस हादसे में कम से कम 15 मजदूरों की मौत हो सकती है। धमाके के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। धमाके की वजह से आस-पास के कई घरों में दरार पड़ गई है।' जयराम ने मृतकों के लिए मुआवजे की मांग की है।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, विपक्ष के नेता वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने हादसे पर शोक जताया है। इसके अलावा सीएम नायडू, डीएमके नेता एम करुणानिधि की तबीयत का जायजा लेने चेन्नई भी जाएंगे।

(भाषा के इनपुट से)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसचंद्रबाबू नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष