लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के CM का दावा, घोषणा पत्र के 95 प्रतिशत वादे किए गए पूरे, YSRCP के नेता और कार्यकर्ताओं को किया सलाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2022 13:59 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को ये दावा किया पिछले 3 सालों में राज्य सरकार ने अपने 95 प्रतिशत वादे पूरे किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश के सीएम ने किया वाईएसआरसीपी अधिवेशन का उद्घाटन CM जगन मोहन ने कहा कि राज्य की जनता से किए गए 95 प्रतिशत वादे पूरे किए अपने संबोधन के दौरान सीएम ने कोरोना काल की चुनौतियां का भी जिक्र किया

गुंटूर: वाईएसआरसीपी के दो दिवसीय पूर्ण अधिवेशन के उद्घाटन के दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। जगन मोहन ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले तीन सालों में लगभग सभी वादों को पूरा कर दिखाया है। उन्होंने कहा 2019 के घोषणा पत्र में जो वादे हमने किए थे उनमे से 95 फीसदी वादें हमने पूरे किए हैं।

उन्होंने वाईएसआरसीपी के 13 सालों के सफर के बारे में बताया और कहा कि उनके नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए खून पसीना बहाया है। सीएम जगन मोहन रेड्डी ने कहा, मैं वाईएसआरसीपी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सहयोग के लिए सलाम करता हूं। राज्य की जनता के आर्शीवाद से ही हम राज्य के विकास के लिए काम कर पा रहे हैं। 

कोरोना की चुनौतियों को राज्य सरकार ने किया पार

अपने संबोधन के दौरान सीएम ने कोरोना काल की चुनौतियां का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना महामारी की वजह से आई चुनौतियों का डटकर सामना किया और लोगों की भलाई के लिए काम किया है। बता दें की आंध्र प्रदेश की एक दशक पुरानी पार्टी वाईएसआरसीपी  का ये पहला पूर्ण अधिवेशन है। शनिवार शाम को अधिवेशन का समापन होना है। जानकारी के मुताबिक अधिवेशन के दोनों दिन लाखों नेताओं ने इसमे हिस्सा लिया है। 

ओदारपु यात्रा पर ध्यान किया केंद्रित 

अमरावती में हो रहे इस अधिवेशन का मकसद वाईएसआरसीपी की उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही जगन मोहन रेड्डी की स्वतंत्र राजनीतिक यात्रा के बारे में बताना था। जो ओदारपु यात्रा से शुरू हुई थी। जगन मोहन रेड्डी अपने पिता वाईएसआर रेड्डी की याद में इस यात्रा का आयोजन करने हैं।गौरतलब है कि वाईएसआर रेड्डी का निधन 2009 में एक हेलिकाप्टर दुर्घटना में हो गया था। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेशYSR Reddyवाईएसआर कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारतआंध्र प्रदेश में भीषण बस हादसा: पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घायलों के लिए भी मदद की घोषणा, जानें पूरी डिटेल्स

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?