लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में मोदी की जगह जगन की सुनामी, चंद्रबाबू नायडू का खेल खत्म, बीजेपी-कांग्रेस का सूफड़ा साफ

By स्वाति सिंह | Updated: May 24, 2019 12:36 IST

वाई एस जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसी विधानसभा में बहुमत लेकर आई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वाईएसआरसी पार्टी के विधायक दल की बैठक 25 मई को जगनमोहन रेड्डी को अपना नेता चुनने के लिए होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देरेड्डी मंदिरों के शहर तिरुपति में 30 मई को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं।जगनमोहन रेड्डी ने अपनी इस जीत का श्रेय जनता को दिया है।

आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव में वाईएसआर ने शानदार जीत दर्ज कराई है। पार्टी को विधानसभा की कुल  175 सीटों में से 151 पर जीत मिल चुकी है। जबकि, लोकसभा की कुल 25 सीटों में से 22 सीटों पर जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार टीडीपी को इस चुनाव में जबरदस्त झटका लगा है। टीडीपी  को विधानसभा में मात्र 23 सीटें सिकुड़ चुकी है। वहीं, अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण की जन सेना पार्टी ने एक सीट जीत दर्ज की। 

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2019

पार्टी                    सीट

YSRCP              151

टीडीपी                23

जनसेना पार्टी      01

आंध्र प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019

पार्टी           सीट

YSRCP    22

टीडीपी      03

वाई एस जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसी विधानसभा में बहुमत लेकर आई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वाईएसआरसी पार्टी के विधायक दल की बैठक 25 मई को जगनमोहन रेड्डी को अपना नेता चुनने के लिए होगी। 

रिपोर्ट के मुताबिक रेड्डी मंदिरों के शहर तिरुपति में 30 मई को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। जगनमोहन रेड्डी ने अपनी इस जीत का श्रेय जनता को दिया है। उन्होंने कहा कि वाईएसआरसी की जीत अपेक्षित थी। 

रेड्डी ने अपने फेसबुक पोस्ट लिखा 'मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने वाईएसआरसी की शानदार जीत के लिए वोट किया। मैं बड़ी संख्या में वोट करने के लिए भी जनता का शुक्रिया अदा करता हूं क्योंकि उन्होंने वोट करके लोकतंत्र के मूल्यों को बढ़ाया।' मैं लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।'

एन चंद्रबाबू नायडू ने दिया इस्तीफा 

लोकसभा और विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को इस्तीफा दिया। उन्होंने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन को अपना इस्तीफा सौंपा और राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया। 

टॅग्स :आंध्रप्रदेश विधानसभा चुनाव 2019आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसएन चन्द्रबाबू नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो