लाइव न्यूज़ :

अनंत हेगड़े का राहुल गांधी पर निशाना, बताया- ‘खोटा हिंदू’

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 15, 2018 15:02 IST

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। हेगड़े ने राहुल पर आरोप लगाते हुए कहा है कि आजकल बहुत फर्जी हिंदुत्तवादी नेता पैदा हो रहे हैं।

Open in App

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। हेगड़े ने राहुल पर आरोप लगाते हुए कहा है कि आजकल बहुत फर्जी हिंदुत्तवादी नेता पैदा हो रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि अब राहुल के दौरे से कर्नाटक में अच्छा मनोरंजन भी होगा। उत्तर कन्नड़ जिले के सिरसी में पत्रकारों से बातचीत में हेगड़े ने ये बात कही है। 

उन्होंने ये भी कहा है कि जितनी बार भी राहुल कर्नाटक आएंगे, कर्नाटक के लोगों का और मनोरंजक कार्यक्रमों की अपेक्षा है। हेगड़े ने ये भी कहा है कि आज खोटे हिंदूवादी पैदा हो रहे हैं। मुझे खुशी है कि आज राष्ट्रवाद को भुलाया जा रहा है, क्या यह फर्जी राष्ट्रवाद है, सिद्धारमैया और राहुल ने कम से कम यह याद रखना तो शुरू कर दिया कि वे हिंदू हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि केवल हिंदुत्व या राष्ट्रवाद की बात करना ही जरूरी नहीं होता है, आपको इस पर अमल भी करना चाहिए।

 हाल ही में राहुल कर्नाटक पहुंचे थे जहां उन्होंने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना भी की थी। फिलहाल हेगड़े के इस बयान ने विवाद पैदा कर दिया है। कांग्रेस ने उनके इस बयान की आलोचना भी की है। वहीं, कर्नाटक में इसी साल विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों अपना दम अभी से भरते नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :अनंत कुमार हेगड़े
Open in App

संबंधित खबरें

राजनीतिबीजेपी सांसद अनंत हेगड़े के बिगड़े बोल, बीएसएनएल गद्दारों से भरी है

भारत'गांधी का सत्याग्रह ड्रामा': अनंत हेगड़े ने अपने बयान को नकार मीडिया पर फोड़ा सारा ठिकरा, कहा- मैंने नहीं भी कहा था ये...

भारतअनंत कुमार हेगड़े के बयान पर विवाद: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा- 'ये रावण की औलाद हैं'

भारतBJP सांसद हेगड़े की गांधी पर विवादित टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, कहा- बापू को अंग्रेजों के चमचों से प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं

बॉलीवुड चुस्कीअनंत हेगड़े के गांधी पर दिए विवादित बयान पर सोनम कपूर ने किया रिएक्ट, कही ये बड़ी बात

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार