अनंत हेगड़े के गांधी पर दिए विवादित बयान पर सोनम कपूर ने किया रिएक्ट, कही ये बड़ी बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 3, 2020 03:04 PM2020-02-03T15:04:06+5:302020-02-03T15:04:06+5:30

बीजेपी नेता के विवादित बयान के कारण राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। हेगड़े के इस विवादित बयान पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी जमकर आ रही हैं।

sonam kapoor reaction on anant kumar hegde | अनंत हेगड़े के गांधी पर दिए विवादित बयान पर सोनम कपूर ने किया रिएक्ट, कही ये बड़ी बात

अनंत हेगड़े के गांधी पर दिए विवादित बयान पर सोनम कपूर ने किया रिएक्ट, कही ये बड़ी बात

Highlightsभारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ बयानबाजी करने के कारण सुर्खियों में हैं। अनंत हेगड़े ने महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संग्राम को ड्रामा करार दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ बयानबाजी करने के कारण सुर्खियों में हैं। अनंत हेगड़े ने महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संग्राम को ड्रामा करार दिया है। बीजेपी नेता का कहना है कि गांधी ने जिस स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया था, वो वास्तविक आंदोलन नहीं बल्कि एक ड्रामा था।

बीजेपी नेता के विवादित बयान के कारण राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। हेगड़े के इस विवादित बयान पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी जमकर आ रही हैं। इसी बीच इस बयान पर एक्ट्रेस सोनम ने भी अनंत कुमार हेगड़े के विवादित बयान पर अपनी प्रतिक्रिया पेश की है।

सोनम कपूर ने ट्वीट में अपने में ज्यादा तो कुछ भी नहीं लिखा है। लेकिन एक्ट्रेस ने अपने कम शब्दों में बहुत कुछ कहने की कोशिश की है। एक्ट्रेस ने ट्वीट के जरिए टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर का शेयर करते हुए रिप्लाई देते हुए लिखा है कि हे राम।

सोनम कपूर के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।कुछ यूजर्स सोनम कपूर को इन सभी मामलों से दूर रहने की अपील की है। एक यूजर ने लिखा- सोनम इन सभी मामलों से दूर रहें, वरना भक्त लोग आपको कुछ ना कुछ बोल देंगे। वहीं ऐसे लोग भी हैं जो सोनम कपूर को ट्रोल कर रहे हैं।

अनंत हेगड़े ने कहा है कि स्वतंत्रता संग्राम के उस ड्रामे का मंचन अंग्रेजों की सहमति से किया गया था।कांग्रेस का समर्थन करने वाले लोग कहते हैं कि भारत को आजादी, बलिदान और सत्याग्रह से मिली, जबकि यह सच नहीं है। अंग्रेजों ने सत्याग्रह के कारण देश नहीं छोड़ा, अंग्रेजों ने आजादी दी थी। इतिहास पढ़ने पर मेरा खून खौल उठता है। ऐसे लोग भी हमारे देश में महात्मा बन जाते हैं।

Web Title: sonam kapoor reaction on anant kumar hegde

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे