लाइव न्यूज़ :

नोएडा में एक कंपनी में गैस सिलेंडर फटने से घायल एक कर्मचारी की मौत

By भाषा | Updated: February 11, 2021 09:29 IST

Open in App

नोएडा, 11 फरवरी नोएडा में थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर चार में एक कंपनी में गैस सिलेंडर फटने से घायल हुए करीब छह कर्मचारियों में से एक की बुधवार को दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। कंपनी के मालिक के खिलाफ थाना सेक्टर 20 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया, ‘‘सेक्टर 4 के ए- ब्लॉक में स्थित एक कंपनी में सोमवार को गैस सिलेंडर फटने की वजह से जोरदार धमाका हुआ। घटना में रवि कुमार, नदीम, बालकिशन, शंभू, इंद्रदेव सहित करीब छह कर्मचारी झुलस गए थे।’’

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया। लेकिन उपचार के दौरान बुधवार शाम को रवि की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में जांच जारी है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पवन शर्मा नामक व्यक्ति ने थाना सेक्टर 20 में कंपनी के मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज