लाइव न्यूज़ :

कश्मीर के राजौरी, कठुआ में पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद, एक घायल

By भाषा | Updated: November 21, 2020 15:14 IST

Open in App

जम्मू, 21 नवंबर पाकिस्तानी बलों ने शनिवार को बिना किसी उकसावे के जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा पर स्थित दो सेक्टरों में अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की, जिसमें सेना का एक हवलदार शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस घटना के बमुश्किल एक हफ्ते पहले, 13 नवंबर को उत्तर कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी समेत कुल 11 लोगों की मौत हो गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर के लाम इलाके में सीमा पार से देर रात करीब एक बजे हुई गोलीबारी में अग्रिम चौकी पर तैनात हलवदार पाटिल संग्राम शिवाजी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि बाद में शिवाजी की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि एक अन्य सैनिक घायल हुआ है और उसका सेना के अस्पताल में उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और दोनों ओर से कुछ समय तक गोलीबारी होती रही।

जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग तथा अन्य अधिकारियों ने शहीद जवान को सलाम किया और उनके परिवार के प्रति संवदेनाएं जताईं।

सेना की ओर से जारी वक्तव्य में रक्षा प्रवक्ता की ओर से कहा गया कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर के निगावे गांव के निवासी हवलदार शिवाजी साहसी, उत्साही और निष्ठावान सैनिक थे।

उन्होंने कहा, ‘‘उनके सर्वोच्च बलिदान एवं कर्तव्यपरायणता के लिए राष्ट्र सदैव उनका आभारी रहेगा।’’

अधिकारियों ने यह भी बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट बिना उकसावे के गोलीबारी की।

उन्होंने बताया कि सतपाल, मानयारी, लडवाल और करोल कृष्ण सीमा चौकी इलाकों में पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार रात दस बजे के आसपास गोलीबारी शुरू हुई जिसका सीमा सुरक्षा बल ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

सीमा पार से गोलीबारी शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे तक जारी रही, हालांकि इसमें जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज