लाइव न्यूज़ :

21 मई से अमूल दूध 2 रुपये महंगे, DELHI-NCR सहित पूरे देश में बढ़े दाम, पेट्रोल के बाद दूध की बारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2019 18:13 IST

अमूल के प्रबंध निदेशक आर. एस. सोढ़ी ने यह जानकारी दी है। आर. एस. सोढ़ी ने कहा कि  दिल्ली में बढ़ी हुई कीमत मंगलवार से और अहमदाबाद में 4 जून से लागू होगी। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में, हमने पिछली बार मई 2014 में यानि 25 महीने पहले दूध की कीमत बढ़ाई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देदूध के बढ़े दाम का असर छोटे शहरों से लेकर मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे बड़े राज्यों में भी देखने को मिलेगा। गाय और भैंस के अलावा अमूल ऊंटनी का दूध भी बेचता है।

अमूल ब्रांड नाम से डेयरी उत्पाद बेचने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में दूध के दाम दो रुपये बढ़ाने का निर्णय किया है।

इससे इन इलाकों में मंगलवार से दूध महंगा हो जाएगा। संघ ने यह निर्णय कच्चे माल की लागत बढ़ने के चलते किया है। जीसीएमएमएफ ने एक बयान में कहा कि दूध के दाम दो साल बाद बढ़ाये गये। इससे पहले, मार्च 2017 में दूध के दाम संशोधित किये गये थे।

बयान के अनुसार नई कीमत 21 मई से प्रभाव में आएगी और यह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कोलकाता, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में सभी छह ब्रांडों पर लागू होगा। इसमें कहा गया है कि अहमदाबाद में आधा लीटर अमूल गोल्ड की कीमत 27 रुपये, अमूल शक्ति 25 रुपये, अमूल ताजा 21 तथा अमूल डायमंड 28 रुपये में उपलब्ध होगा।

सहकारी संगठन ने कहा कि गाय के दूध के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जीसीएमएमएफ ने कहा, ‘‘दो साल के अंतराल के बाद दूध की कीमत में 2 रुपये लीटर की बढ़ोतरी की गयी है। इसका उद्देश्य दूध के उत्पादन में कमी तथा कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी के कारण दूध उत्पादकों को लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराना है।’’ 

बढ़ी हुई कीमत मंगलवार यानि 21 मई से दिल्ली में और 4 जून से अहमदाबाद में लागू किए जाएंगे।

अमूल के प्रबंध निदेशक आर. एस. सोढ़ी ने यह जानकारी दी है। आर. एस. सोढ़ी ने कहा कि  दिल्ली में बढ़ी हुई कीमत मंगलवार से और अहमदाबाद में 4 जून से लागू होगी। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में, हमने पिछली बार मई 2014 में यानि 25 महीने पहले दूध की कीमत बढ़ाई थी। अब उत्पादन की लागत 20 प्रतिशत बढ़ गई है, जबकि मुद्रास्फीति 14 प्रतिशत है। इन तथ्यों के आधार पर ही कीमत बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

दाम बढ़ने के बाद गुजरात में अमूल गोल्ड दूध 50 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध होगा, जबकि अमूल ताज़ा, शक्ति और ट्रिम और स्लिम गुजरात में क्रमशः 38 रुपये, 46 रुपये और 36 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। सोढ़ी ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में दूध की बढ़ी हुई कीमतें मंगलवार से आधा लीटर और एक लीटर के पैकट पर प्रभावी होगा।

 दिल्ली में अमूल स्लिम एंड ट्रिम (डबल टोंड मिल्क) 18 रुपये में उपलब्ध होगा। अमूल ताज़ा (टोन्ड मिल्क) 20 रुपये और एक लीटर अमूल गोल्ड (फुल क्रीम मिल्क) 39 रुपये में मिलेगा। अमूल डायमंड (फुल क्रीम प्रीमियम दूध) की कीमत आधा लीटर पाउच के लिए 26 रुपये होगी।

दूध के बढ़े दाम का असर छोटे शहरों से लेकर मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे बड़े राज्यों में भी देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि अमूल डेयरी ने एक हफ्ते पहले ही दूध का खरीद मूल्य बढ़ाया था। अमूल ने भैंस के दूध के एक किलो फैट का दाम 10 रुपये बढ़ाया, जबकि गाय के दूध में एक किलो फैट का मूल्य 4.5 रुपये बढ़ा दिया गया था। 

कंपनी ने कहा कि दूध के खरीद मूल्य में इस बढ़ोत्तरी से सात लाख पशुपालकों को फायदा मिलेगा। अमूल डेयरी को सर्दियों में रोजाना 30 लाख लीटर दूध की आमद होती थी, जो अब घटकर 25 लाख लीटर रह गई है। गाय और भैंस के अलावा अमूल ऊंटनी का दूध भी बेचता है।

 

टॅग्स :बिज़नेसइंडियागुजरातदिल्लीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई