लाइव न्यूज़ :

अमृतसर ट्रेन हादसा:CM अमरिंदर सिंह ने तोड़ी चुप्पी, मजिस्ट्रेट जांच के दिए आदेश  

By धीरज पाल | Updated: October 20, 2018 13:15 IST

CM Amarinder Singh on Amritsar tragic train accident: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम अमरिंदर सिंह ने मृतकों के परिजनों के पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि सारे शवों की पहचान हो चुकी है। 

Open in App

अमृतसर ट्रेन हादसे पर सीएम अमरिंदर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दुख जताया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा हादसा है। मेरी संवेदनाएं परिवार पीड़ित परिवार वालों के साथ है। पूरे देश की सहानुभूति पीड़ितों के साथ है। अमरिंदर सिंह ने मीडिया को यह भी बताया कि हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही राज्य सरकार अलग से हादसे की जांच करेगी। जिसकी रिपोर्ट चार हफ्ते में सौंपी जाएगी। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम अमरिंदर सिंह ने मृतकों के परिजनों के पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि सारे शवों की पहचान हो चुकी है।  

वहीं, बता दें कि इस हादसे की वजह से पंजाब के सारी स्कूल व कॉलेज बंद है। हादसे पर अभी तक चुप्पी साधे रहने पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा, "जब मैं एयरपोर्ट पर था तब मुझे हादसे की खबर मिली। कल मैं इजरायल जा रहा था।"

सीएम अमरिंदर सिंह ने हादसे में हुए मौत का बारे में बताया कि घटना में 59 लोग की मौत हुई है और  57 लोग घायल हुए हैं। इन्होंने कहा कि इन लोगों के मृतकों के पोस्टमार्टम जितनी जल्दी हो सके किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 9 लोगों को छोड़कर सभी मृतकों की पहचान हो गई है। 

बता दें कि पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार शाम रावण दहन का नजारा देख रहे सैकड़ों लोग रेलगाड़ी की चपेट में आ गए थे। तमाम आलाधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और शुरुआती जांच की जा चुकी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमृतसर के नजदीक जोड़ा फाटक के पास लोग रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे। पटाखों की तेज आवाज के बीच अमृतसर से दिल्ली के लिए रवाना हुई हावड़ा और जालंधर से अमृतसर को आ रही डीएमयू रेलगाड़ियां आ गई। जब तक लोगों को कुछ समझ आता, चंद सेकंड में ही हर तरफ खून ही खून फैल गया। 

टॅग्स :अमृतसर रेल हादसाअमरिंदर सिंहभारतीय रेलपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट