लाइव न्यूज़ :

पुलिस की रडार पर अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर; खुफिया एजेंसियों ने खालिस्तानी उग्रवादी के 500 करीबियों की बनाई लिस्ट, जांच शुरू

By अनिल शर्मा | Updated: March 21, 2023 13:24 IST

29 साल के अमृतपाल सिंह ने इसी साल फरवरी में यूके में रहने वाली एनआरआई किरणदीप कौर से शादी की थी। शादी अमृतपाल सिंह के पैतृक गांव अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा में हुई।

Open in App
ठळक मुद्दे29 साल के अमृतपाल सिंह ने इसी साल फरवरी में किरणदीप कौर से शादी की थी।यूके में रहने वाली एनआरआई किरणदीप कौर का परिवार कथित तौर पर जालंधर का रहने वाला है।

चंडीगढ़ः खालिस्तानी उग्रवादी और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह अभी भी फरार है। संगठन पर कार्रवाई शुरू होने के चौथे दिन भी पंजाब पुलिस को भगोड़े की तलाश है। ताजा घटनाक्रम के बीच पुलिस ने अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर तक अपना राडार बढ़ाने का फैसला किया है। उधर, अमृतपाल के चाचा को पंजाब से असम के डिब्रूगढ़ सेंटर जेल शिफ्ट किया गया है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां अमृतपाल के परिवार समेत उसकी पत्नी के मूवमेंट और बैंक खातों की जांंच शुरू कर दी है। जांच के लिए अमृतपाल के 500 करीबियों की लिस्ट भी तैयार की गई है।

कौन हैं अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर?

29 साल के अमृतपाल सिंह ने इसी साल फरवरी में यूके में रहने वाली एनआरआई किरणदीप कौर से शादी की थी। शादी अमृतपाल सिंह के पैतृक गांव अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा में हुई। अमृतपाल ने अपनी शादी के बाद कहा कि उसकी पत्नी उसके साथ पंजाब में रहेंगी क्योंकि यह शादी रिवर्स माइग्रेशन का संदेश था और वे चाहते हैं कि सभी पंजाबी प्रवासी राज्य में लौट आएं। किरणदीप का परिवार कथित तौर पर जालंधर का रहने वाला है।

यूके में हाल ही में खालिस्तानी गतिविधियों में वृद्धि देखी है और अमृतपाल के कई करीबी सहयोगी यूके और कनाडा से बाहर हैं। खुफिया एजेंसियों ने अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर के बारे मे विस्तृत जानकारियां हासिल करनी शुरू कर दी है। किरणदीप के अलावा विदेश में बसे उसके परिवार की पृष्ठभूमि (पिछोकड़) के बारे में भी  जानकारियां हासिल की जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, किरणदीप को जल्द ही अधिकारियों द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

राज्य में इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं 23 मार्च तक निलंबित

अमृतपाल सिंह कट्टरपंथी समूह वारिस पंजाब दे का नेतृत्व करता है, जो राज्य में खालिस्तानी विचारधारा फैलाने से जुड़ा हुआ है। शनिवार को पुलिस की कार्रवाई के दौरान अमृतपाल लगभग पकड़ा ही गया था कि एसयूवी छोड़कर मोटरसाइकिल के जरिए पुलिस को चकमा देकर भगाने में सफल रहा। पूरा पंजाब अलर्ट पर है और राज्य में इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं 23 मार्च तक निलंबित कर दी गई हैं। संगठन से जुड़े कई लोगों को पकड़ा जा चुका है लेकिन अमृतपाल अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

अमृतपाल सिंह दुबई में एक ट्रक ड्राइवर हुआ करता था

दीप सिद्धू के वारिस पंजाब दे का प्रमुख बनने से पहले, अमृतपाल सिंह दुबई में एक ट्रक ड्राइवर हुआ करता था। पुलिस ने बताया कि दुबई में वह आईएसआई एजेंटों के संपर्क में आया था। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने रविवार को अमृतपाल सिंह की 'रिहाई' की मांग वाली याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया। याचिकाकर्ता इमान सिंह खारा ने दावा किया कि अमृतपाल सिंह को पुलिस ने "अवैध और जबरन" हिरासत में लिया है।

टॅग्स :अमृतपाल सिंहपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारतराघव चड्ढा का बड़ा बयान, पंजाब ब्लास्ट पर CM पर सवाल, ISI को लेकर घमासान

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज